..................... Khushi Mukherjee 100 crore defamation case filed false allegation against cricketer SuryaKumar Yadav - Hindi Filmibeat

सूर्यकुमार यादव पर झूठे आरोप लगाना पड़ा खुशी मुखर्जी को भारी, 100 करोड़ का मानहानि का मामला दर्ज

एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी अपने बोल्ड लुक्स और बेबाकी के लिए खास जानी जाती हैं। इंटरनेट पर आए दिनों उनके कपड़ों की वजह से उनकी ट्रोलिंग होती हैं। आम से लेकर सेलेब्स तक उनके हद से ज्यादा बोल्ड लुक्स को देख तौबा कर लेते हैं। अपने कपड़ों के अलावा खुशी मुखर्जी अपने बयानों से भी हलचल मचा देती हैं। दरअसल कुछ दिनों पहले खुशी मुखर्जी ने भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव को लेकर टिप्पणी की थी। जो कि अब उन्हें भारी पड़ गई है।

Khushi Mukherjee

खुशी मुखर्जी पर 100 करोड़ का मानहानि का केस दर्ज

बता दें कि खुशी मुखर्जी बुरी मुसीबत में फंस चुकी हैं। भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव को लेकर गलत बयान देना अब उनपर ही भारी पड़ता नजर आ रहा है। बता दें कि गाजीपुर उत्तर प्रदेश के क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव पर झूठे आरोप लगाने वाली खुशी मुखर्जी के खिलाफ गाजीपुर में 100 करोड़ रुपये का मानहानि का केस दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं गाजीपुर SP डॉ. इरज राजा से खुशी मुखर्जी को जल्द से जल्द गिरफ्तार तक करने की मांग की गई है।

क्या कहा था खुशी मुखर्जी ने

आपको बता दें कि खुशी मुखर्जी ने यह दावा किया था कि भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव उन्हें बहुत मैसेज करते थे। दरअसल एक इवेंट में खुशी से पूछा गया था कि उन्हें कौन सा क्रिकेटर पसंद है और वह किसे डेट करना चाहेंगी ? इसपर खुशी ने कहा कि वह किसी भी क्रिकेटर को डेट नहीं करना चाहती हैं। मेरे पीछे बहुत से क्रिकेटर पड़े थे। वह कौन सा क्रिकेटर है.... हां, शायद सूर्यकुमार यादव। वह मुझे बहुत मैसेज करते थे, लेकिन हमारी बहुत बातचीत नहीं होती है। मुझे किसी के साथ जुड़ना पसंद नहीं है। मुझे कोई भी लिंक-अप पसंद नहीं है। बता दें कि खुशी मुखर्जी के ये दावा अब उनपर ही भारी पड़ गया है।

Read more about: suryakumar yadav trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X