भयंकर बारिश के बीच बाल बाल बची खुशी कपूर की आंख, जरा सी चूक होती तो..

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे ऐसे वीडियोज सामने आते रहते हैं जो कि लोगों को चौकाने के लिए काफी होते हैं। इस वक्त जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर का एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में वो चोटिल होते होते बच गई हैं।
दरअसल खुशी कपूर इस दौरान भारी बारिश और हवा के बीच कहीं जा रही रहीं थीं और लोग उनको छाते की मदद से आगे ले जा रहे थे। ऐसा इसलिए किया जा रहा था ताकि वो भीगे ना और से पहुंच जाए हैं। इसी दौरान तेज हवा के कारण कुछ ऐसा हुआ कि खुशी कपूर की आंख घायल होते होते बच गई।
जी हां, इस दौरान तेज हवा के कारण एक छाया नोक की तरफ से खुशी कपूर की आंख की तरफ आया और अभिनेत्री ने अपना हाथ लगाते हुए फेस पीछे कर लिया। इसके बाद वो खड़ी हो गईं और जोर जोर से हंसने लगीं। खुशी अकेली नहीं थीं बल्कि उनके साथ एक लड़की और भी थी।
हालांकि इस पूरे सीन के बाद खुशी कपूर ने किसी से कुछ नहीं कहा क्योंकि वो सिर्फ एक एक्सीडेंट था। खुशी कपूर का ये वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''बेचारे बॉडीगार्ड्स खुद भी बड़ा कर उनको कवर कर रहे हैं।''
एक का कहना था, ''क्या वह अपाहिज है, वह अपना छाता खुद क्यों नहीं ले जा सकती? और वह बुद्धू की तरह खिलखिला रही है।'' एक ने लिखा, ''वाह बॉलीवुड के नाज़ुक बच्चे।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं और लोग बात कर रहे हैं।
खुशी कपूर के वर्कफ्रंट पर बात करें तो काफी जल्दी वो अपने फिल्मी सफर की शुरुआत करने वाली हैं। वो जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज का हिस्सा बनेंगी और इस फिल्म में उनके साथ सुहाना खान भी डेब्यू कर रही हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications