कपूर सिस्टर्स के सामने फेल हुई शो स्टॉपर, मनीष मल्होत्रा के शो में ऐसे ऐसे अंदाज में पहुंची खुशी-जाह्नवी कि...

Khushi Kapoor Janhvi Kapoor Bold Looks: बी टाउन में कपूर सिस्टर्स के फैशन का बोलबाला है। हाल ही में एक बार फिर से इन सिस्टर्स ने मनीष मल्होत्रा के शो में सारी की सारी लाइमलाइट अपने नाम कर ली। दरअसल, हाल ही में मनीष मल्होत्रा का ग्रैंड फैशन शो का आयोजन हुआ। इस शो में जहां रणवीर-आलिया शो स्टॉपर बने तो वहीं तमाम बॉलीवुड स्टार्स ने शिरकत की।
इस शो में शो स्टॉपर्स से भी ज्यादा चर्चे खुशी और जाह्नवी कपूर के लुक के हो रहे हैं। पहले बात करतें हैं खुशी कपूर की। खुशी कपूर जो कि इस शो में अपने खास दोस्त ऑरी के साथ शिरकत करने के लिए पहुंची थीं। खुशी कपूर का लुक इस दौरान बेहद खास था। हसीना इस दौरान ब्लैक नेट ड्रेस में दिखाई दे रही थीं। खुशी कपूर के इस ग्लैम लुक से किसी की भी नजरें हटने का नाम नहीं ले रही थीं।
वहीं जाह्नवी कपूर की बात करें तो ये हसीना बी टाउन के इस सबसे बड़े फैशन शो में ब्रालैट और बॉडीकॉन स्कर्ट कोऑर्ड सेट पहनकर पहुंची थीं। जाह्नवी कपूर की फिगर और उनकी हसीना अदाओं से किसी की भी नजरे हटने का नाम ही नहीं ले रही थीं। वहीं ये हसीना भी पैपराजी को देखकर खूब पोज देती नजर आई।
वर्क फ्रंट की बात करें कि जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी ओटीटी फिल्म बवाल को लेकर छाई हुई हैं। जाह्नवी कपूर ने वरुण धवन के साथ इस फिल्म का जमकर प्रमोशन किया और उनके लुक्स ने सोशल मीडिया पर खूब कहर काटा। इसके साथ ही खुशी कपूर की बात करें तो खुशी बहुत जल्द जोया अख्तर की फिल्म 'आर्चीज' से बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।


Click it and Unblock the Notifications











