अंबानी की पार्टी में जब सब कर रहे थे डांस-मस्ती तो अकेले में इश्क लड़ा रही थी बोनी कपूर की लाडली, BF संग कोजी

Khushi Kapoor Vedang Raina Cosy: 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका की ग्रैंड वेडिंग हुई और यहां पर काफी सारे बॉलीवुड के सितारों के अलावा देश से लेकर दुनिया तक की हस्तियां शामिल हुई थी। इस लिस्ट में खुशी कपूर का नाम भी शामिल है और आपको बता दें कि वेदांग रैना भी नजर आए।
पिछले काफी वक्त से खुशी कपूर और वेदांग को लेकर अफेयर की खबरें सामने आ रही है और अब हाल ही में उन्हें साथ में अनंत राधिका की शादी में देखा गया। जहां पर वह एक दूसरे में ही खोए हुए नजर आए। उनकी तस्वीर भी वायरल हुई और इसमें वह एक दूसरे की निगाहों में देखते हुए नजर आ रहे हैं।
हालांकि ऐसा पहली बार हो रहा है जब खुशी कपूर और वेदांग कि ऑफिस स्क्रीन कोई तस्वीर वायरल हो रही है और इसके बाद उनकी डेटिंग की अफवाहें और भी ज्यादा तेज हो गई है। इसी के अलावा दोनों को साथ में अनंत राधिका की संगीत पार्टी में भी देखा गया था। जहां पर जान्हवी और शिखर पहाड़िया के साथ दोनों पोज देते नजर आए थे।
इसी के अलावा आपको बता दें की खुशी कपूर और वेदांग को जब अनंत राधिका की संगीत पार्टी में देखा गया था तब एक्ट्रेस पैपराजी के सामने वेदांग के साथ में पोज देने से शर्मा रही थी। इतना ही नहीं वह साइड में जाकर खड़ी हो गई और मुस्कुराती हुई नजर आई थी। हालांकि इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है कि वह दोनों डेट कर भी रहे हैं या नहीं।
जानकारी के लिए आपको बता दें की खुशी और वेदांग को 4 जुलाई को फिल्म किल के प्रीमियर में भाग लेते हुए भी देखा गया था। जहां पर अभिनेत्री एक्टर की शर्ट को ठीक करती हुई नजर आ रही थी। किसी के बाद से लगातार दोनों की अफेयर की खबरें सामने आ रही है और फैन्स भी दोनों की तरफ से आधिकारिक तौर पर पुष्टि को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
