BF ने तोड़ दिया बोनी कपूर की लाडली का दिल, विदेशों में मनाई वेकेशन फिर कर लिया ब्रेक अप
Khushi Kapoor Vedang Raina Break Up: बॉलीवुड एक्ट्रेस खुशी कपूर और एक्टर वेदांग रैना के अलग होने की खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब दोनों साथ नहीं हैं। खुशी और वेदांग काफी समय से एक-दूसरे के करीब थे और अक्सर साथ नजर आते थे। कहा जा रहा है कि दोनों करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन अब उनका रिश्ता खत्म हो गया है।

खुशी और वेदांग अब नहीं हैं साथ
फिल्म जर्नलिस्ट विक्की ललवानी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा कि यह रिश्ता अब खत्म हो चुका है। उनके अनुसार, खुशी और वेदांग के करीबी एक व्यक्ति ने बताया है कि अब दोनों कपल नहीं हैं। हालांकि ब्रेकअप की वजह अभी सामने नहीं आई है। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों का अलग होना हाल ही में हुआ है।
खुशी और वेदांग ने कभी भी अपने रिश्ते को खुले तौर पर स्वीकार नहीं किया था। पहले एक इंटरव्यू में वेदांग ने कहा था कि उनका रिश्ता बहुत आसान, सच्चा और बिना दबाव वाला है। इस पूरे मामले पर अभी तक खुशी और वेदांग की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।
एक पुराने इंटरव्यू में वेदांग ने खुद को सिंगल बताया था। जब उनसे खुशी को डेट करने की खबरों पर सवाल किया गया था, तो उन्होंने कहा था कि वे दोनों अच्छे दोस्त हैं और उनके बीच मजबूत दोस्ती है। खुशी ने भी वेदांग को अपना अच्छा दोस्त बताया था।
आपको बता दें कि खुशी कपूर और वेदांग रैना ने साल 2023 में आई फिल्म 'द आर्चीज' में साथ काम किया था। इस फिल्म में खुशी ने बेट्टी कूपर और वेदांग ने रेगी का किरदार निभाया था। फिल्म में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया, जिसके बाद से उनके रिश्ते की चर्चाएं तेज हो गई थीं। दोनों ने साथ में क्रिसमस भी सेलिब्रेट किया था।


Click it and Unblock the Notifications














