कैमरों में कैद हुआ खुशी कपूर के फोन का स्क्रीनसेवर, मां श्रीदेवी के साथ बचपन की खास तस्वीर
जान्हवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर हाल ही में अपने पालतू कुत्ते को टहलाने ले जाती दिखीं। इस दौरान वो मीडिया के कैमरों में कैद हुईं। खुशी ने रूक कर पैपाराज़ी को तस्वीरें भी दीं।
Recommended Video
ऐसी ही एक तस्वीर में खुशी कैमरों को hi कर रही थीं और उनका फोन भी कैमरों में कैद हुआ। साथ ही दिखा फोन का स्क्रीनसेवर। और ये स्क्रीनसेवर बेहद ही प्यारा है।

खुशी ने अपने फोन के स्क्रीनसेवर में श्रीदेवी के साथ अपनी एक बचपन की तस्वीर लगा रखी है। इस तस्वीर में खुशी श्रीदेवी के कंधों पर बैठकर इंजॉय करती दिखाई दे रही हैं।
खुशी कपूर बचपन से ही काफी शरारती रही हैं। श्रीदेवी के साथ कई तस्वीरों में उनकी ये शरारत दिख भी जाती है।
गौरतलब है कि खुशी कपूर 2019 में विदेश पढ़ने गई थीं। लेकिन फिलहाल लॉकडाउन के कारण वो घर पर ही हैं और अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं।

डेब्यू की हो रही है तैयारी
खुशी कपूर आजकल अपने डेब्यू की तैयारी कर रही हैं। माना जा रहा है कि उनका डेब्यू धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ होगा।

काफी सालों से अफवाहें
खुशी कपूर के डेब्यू की अफवाहें काफी सालों से हैं। पहले अफवाह थी कि वो जावेद जाफरी के बेटे मीज़ान जाफरी के साथ धर्मा प्रोडक्शन्स की एक रोमांटिक फिल्म से अपना डेब्यू कर रही हैं।

इंस्टाग्राम पर हो चुका है डेब्यू
खुशी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपना डेब्यू कर लिया है और उनके फैन क्लब्स तक बन चुके हैं। उनके फैन्स उनके बॉलीवुड डेब्यू का बेसब्री से इंतज़ार भी कर रहे हैं। खुशी और उनकी तस्वीरें, दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहते हैं।

बिकीनी Pics के साथ हुई थीं वायरल
गौरतलब है कि खुशी कपूर पहली बार अपनी बिकीनी तस्वीरों के साथ वायरल हुई थीं। खुशी अपने दोस्तों के साथ ट्रिप पर गई थीं और वहां से उनकी बिकीनी Pics वायरल हो गई थीं।

हुई थीं आलोचना
जैसा कि हर स्टार किड के साथ होता है, खुशी कपूर को भी उनकी बिकीनी Pics के लिए आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा। वहीं उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था।

फर्क नहीं पड़ता
हालांकि, खुशी कपूर और उनके परिवार को इस बात से ज़्यादा फर्क नहीं पड़ा था। ना ही किसी ने इस पर रिएक्ट किया था।

विदेश में कर रही हैं पढ़ाई
श्रीदेवी की दोनों बेटियां ग्लैमर और बोल्डनेस में अच्छी अच्छी हीरोइनो को मात दे सकती है। भले ही खुशी इनदिनों अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रही हो लेकिन वो अपने स्टाइल के लिए जानी जाती है।

जान्हवी के साथ इंस्टाग्राम पर डांस वीडियो
खुशी अपनी बड़ी बहन की तरह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अक्सर तस्वीरों को शेयर करती रहती है। वहीं वो कई बार जान्हवी के साथ उनके डांस वीडियो में भी दर्शक बनी दिखाई देती हैं।

लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट
दोनों बहनें ही अपने लुक्स के साथ काफी एक्सपेरिमेंट करते नजर आती हैं। कभी इंडियन स्टाइल में सूट-सलवार पहने तो कभी मिनी ड्रेस में अक्सर नजर आती रहती हैं।

फिल्म का इंतज़ार
जब तक खुशी कपूर अपना फिल्म डेब्यू करती हैं तब तक आप उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो कर सकते हैं। फिलहाल उन्हें इंस्टाग्राम पर 0.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications













