बहन जान्हवी और मां श्रीदेवी के कपड़े पहनती हैं Khushi Kapoor, बोलीं- वो मेरी फैशन आइकॉन हैं...

Khushi Kapoor Wears Sridevi And Janhvi Kapoor Clothes

Khushi Kapoor Wears Sridevi And Janhvi Kapoor Clothes: बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और प्रोड्यूसर बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर ने कुछ वक्त पहले ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'आर्चीज' से की थी। कुछ वक्त पहले खुशी कपूर को नादानियां और लवयापा फिल्म में देखा गया था। इस दौरान वह अपने स्टाइल और फैशन सेंस को लेकर काफी सुर्खियों में आई।

अब इसी बीच खुशी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और इसमें उन्होंने खुलासा किया कि वह आज भी अपनी मां श्रीदेवी और बहन जान्हवी कपूर के कपड़े पहनती हैं। वायरल वीडियो में खुशी कपूर किसी इवेंट में नजर आ रही है और यहां पर मीडिया के साथ उन्होंने बातचीत भी की।

खुशी कपूर ने इस वायरल वीडियो में कहा कि "मेरे हिसाब से फैशन एक टाइमलेस है। मैं आज भी अपनी मम्मी के कपड़े पहनती हूं। मैं अपनी बड़ी बहन के कपड़े पहनती हूं।" जब खुशी कपूर से सवाल किया गया कि आपकी फैशन आइकन कौन है तो उन्होंने अपनी बड़ी बहन जान्हवी कपूर का नाम लिया।

अब लगातार खुशी कपूर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और काफी सारे लोग उनकी खूबसूरती की भी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि काफी सारे लोगों ने खुशी कपूर के बात करने के तरीके को लेकर भी उनकी तारीफ की है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में खुशी कपूर ने जी म्यूजिक कंपनी के साथ में इंटरव्यू के दौरान बातचीत की थी। तब उन्होंने बात करते हुए कहा था कि "मैं स्कूल में बहुत बदसूरत थी और लड़के मेरे पास आते थे। मुझे कहते थे कि मैंने यह चिट्ठी लिखी है, आपकी दोस्त को दे दो।"

खुशी कपूर ने यह भी खुलासा किया कि उनका बचपन में अपने रंग रूप और लुक्स के लिए काफ़ी कमेंट सुनने पड़े हैं। उनके लुक्स का काफी लोग मजाक भी उड़ाया करते थे। इसी के चलते पिछले कुछ सालों में उन्होंने अपनी कई सारी कॉस्मेटिक सर्जरी भी करवाई है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कॉस्मेटिक सर्जरी को गलत नहीं बताया और खुलकर इसको स्वीकार भी किया।

More from Filmibeat

Read more about: khushi kapoor janhvi kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X