खुशी कपूर ने शेयर की दिलक़श तस्वीर, बहन जाह्नवी कपूर को भी दिया टक्कर!
खुशी कपूर उन स्टार किड्स में शुमार हैं जो बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले ही काफी पॉपुलर हो चुकी हैं। श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं। जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' के जरिए वो बॉलीवुड में कदम रखेंगी। बड़ी बहन जाह्नवी कपूर की तरह ही अक्सर खुशी कपूर भी अपने लुक्स की वजह से सुर्खियों में रहती हैं।

सोशल मीडिया पर खुशी कपूर काफी एक्टिव रहती हैं। अब इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी नई तस्वीर शेयर की है जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अपनी नई तस्वीरों में खुशी कपूर सफेद आउटफिट में नजर आ रही हैं। फोटोज को देखकर ऐसा लग रहा है कि वो अपने कमरे में बैठी हुई हैं। कहना गलत नहीं होगा कि ग्लैमर के मामले में वो जाह्नवी कपूर को भी टक्कर देती नजर आ रही हैं।
सफेद स्वेटर के साथ मैचिंग ट्राउजर में खुशी कपूर काफी ग्लैमरस लग रही हैं। साथ ही उन्होंने हाफ पोनीटेल कर रखा है। इसके अलावा लाइट मेकअप में खुशी कपूर एकदम फ्रेश लग रही हैं। उन्होंने अपनी आउटफिट के साथ सिंपल इयररिंग पहना है। इतना ही नहीं, खुशी कपूर इन तस्वीरों में अपना लेफ्ट प्रोफाइल फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं।
इन तस्वीरों के साथ खुशी कपूर ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन में सूरज और पहाड़ वाले इमोजी डाले हैं। वहीं, डेब्यू की बात करें तो 'द आर्चीज' से खुशी कपूर के अलावा सुहाना खान और अगसत्य नंदा भी डेब्यू करने जा रही हैं। यह फिल्म पॉपुलर इंटरनेशनल कॉमिक्स आर्चीज से प्रेरित है। सिनेप्रेमियों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications











