..................... Khushi kapoor in sridevi 10 years old silver gown at bollywood debut the archies special screening - Hindi Filmibeat

'द आर्चीज' की स्क्रीनिंग पर मां श्रीदेवी का 10 साल पुराना गाउन पहनकर पहुंची खुशी कपूर, VIDEO

Khushi Kapoor

Khushi Kapoor The Archies Screening: तमाम बॉलीवुड स्टार किड्स को एक साथ लॉन्च करने वाली जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' की स्पेशल स्क्रीनिंग की तस्वीरों और वीडियोज ने सोशल मीडिया पर बवाल काट दिया है। इस दौरान शाहरुख खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक के पूरे परिवार एक साथ दिखाई दिए। ऐसे में फिल्म से डेब्यू कर रही बोनी कपूर और श्रीदेवी के छोटी बेटी खुशी कपूर ने अपनी अपीयरेंस से हर किसी का दिल जीत लिया।

'द आर्चीज' के प्रीमियर में खुशी अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी का 10 साल पुराना गाउन पहनकर पहुंची हैं, जिसकी वजह उनका नाम जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। मां श्रीदेवी के लिए खुशी कपूर की ये श्रद्धांजलि हर किसी को काफी भावुक कर रही है। किसी भी बड़े दिन पर खुशी कपूर, जाह्नवी कपूर और बोनी कपूर श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दिए बिना नहीं रहते हैं।

बता दें कि नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में डायरेक्टर जोया अख्तर की अपकमिंग मूवी 'द आर्चीज' का ग्रैंड प्रीमियर रखा गया है। इस दौरान फिल्म के मेकर्स के साथ-साथ स्टारकास्ट भी नजर आई है। इस मौके पर 'द आर्चीज' एक्ट्रेस खुशी कपूर लाइट टील कलर का गाउन पहुने हुए दिखाई दे रही हैं।

इसका अंदाजा आप इन फोटो को देखकर आसानी से लगा सकते हैं। दरअसल इन फोटो में खुशी जो गाउन पहने हुए नजर आ रही हैं, वो उनकी मां श्रीदेवी का है। साल 2013 का आईफा अवॉर्ड्स के दौरान श्रीदेवी इसी गाउन में नजर आई थीं। ऐसे में अब 10 साल बाद खुशी कपूर ने ये गाउन पहनकर फैंस दिलों में श्रीदेवी की यादें तरोताजा कर दी है।

फिल्म 'द आर्चीज' का हर कोई बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहा है। खुशी कपूर और सुहाना खान जैसे तमाम स्टार किड्स इस मूवी से डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। एक नजर डाली जाए 'द आर्चीज' की रिलीज डेट की तरफ तो शुक्रवार 7 दिसंबर को ये मूवी मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X