सुंदर दिखने के लिए खुशी कपूर ने करवाई नाक और होठ की सर्जरी, बोलीं- प्लास्टिक को इंसल्ट के तौर पर नहीं देखती

Khushi Kapoor done nose and lip surgery: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की बहन और न्यूली कमर स्टार खुशी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म लवयापा को लेकर जमकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। बता दें कि इस फिल्म में वह आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ नजर आ रही हैं। उनकी यह फिल्म 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
खुशी कपूर ने बताईं अपनी ब्यूटी टिप्स
बता दें कि खुशी को जमकर मिल रही लाइमलाइट के साथ ही उनके कॉस्मेटिक सर्जरी भी चर्चाओं में आ गई हैं। हाल ही में श्रीदेवी की बेटी ने अपने होठों और नाक की सर्जरी करवाने पर खुलकर बात की है। खुशी ने हाल ही में कर्ली टेल्स के साथ बातचीत की जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनल ब्यूटी टिप्स और कॉस्मेटिक सर्जरी को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है।
कॉस्मेटिक सर्जरी को लेकर कही ये बात
खुशी कपूर से जब उनकी कॉस्मेटिक सर्जरी के बारे में पूछा गया तब उन्होंने बहुत ही कॉन्फिडेंस के साथ जवाब देते हुए कहा कि- 'मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई बहुत बड़ी बात है। मैं प्लास्टिक टर्म को इंसल्ट के तौर पर नहीं देखती हूं। खुशी आगे कहती हैं कि मुझे इससे कोई भी फर्क नहीं पड़ता है। यह मेरी पर्सनल च्वाइस है और मैं इसमें कम्फर्टेबल हूं।'
करियर को लेकर लोगों ने बना ली थीं धारणाएं
बता दें कि खुशी कपूर ने जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज डेब्यू किया था, खुशी ने आगे कहा कि इसके बाद लोगों ने तरह-तरह की धारणाएं बना ली थीं जो अधिकतर निगेटिव थीं। मैंने अब इनसे ऊपर उठना और ऑथेंटिक होने पर अपना ध्यान खींच लिया है। बता दें कि खुशी अपने काम के अलावा अपने लव अफेयर को लेकर भी चर्चाओं में हैं उनका नाम खुशी का नाम वेदांग के साथ जोड़ा जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











