रिया कपूर की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी से खुशी कपूर ने शेयर की बाथरूम सेल्फी, धड़ाधड़ हो रही वायरल

कपूर परिवार की सबसे छोटी बिटिया जो फिलहाल धीरे धीरे अपनी फैन फॉलोइंग बढ़ा रही हैं, एक बार फिर इंस्टाग्राम पर छा चुकी हैं। बात हो रही है खुशी कपूर जिनकी कुछ तस्वीरें रिया कपूर की रिसेप्शन पार्टी से वायरल हो रही है। खुशी कपूर, रिया दीदी की रिसेप्शन पार्टी में बेहद कूल अंदाज़ में पहुंची थीं।

पार्टी में जहां एक ओर सब इंजॉय कर रहे थे वहीं दूसरी तरफ, खुशी कपूर बाथरूम में अपने खूबसूरत लुक को कैमरे में कैद कर रही थीं। जी हां, इस पार्टी से खुशी कपूर ने अपनी बाथरूम सेल्फी शेयर की।

khushi-kapoor-drops-gorgeous-bathroom-selfies-from-rhea-kapoor-s-wedding-reception-party

लेकिन खुशी की इस तस्वीर की ढेरों तारीफ हो रही है। उनके फैन्स तो उनके इस लुक पर फिदा ही हैं। वहीं डिज़ाईनर मसाबा गुप्ता और खुशी कपूर के नए जीजू करण बूलानी की बहन करिश्मा बूलानी भी खुशी की इस तस्वीर पर कमेंट करते दिखे।

खुशी की दोस्त सुहाना खान और आलिया कश्यप ने उनकी इस तस्वीर पर दिल बनाए तो शनाया कपूर उनसे मज़ाक करते दिखीं और उनके लुक को थोड़ा ट्रोल भी किया। वहीं जान्हवी कपूर भी खुशी की इस तस्वीर की तारीफ करती दिखाई दीं।

कपूर परिवार की सबसे छोटी बेटी

कपूर परिवार की सबसे छोटी बेटी

गौरतलब है कि खुशी कपूर, कपूर परिवार की सबसे छोटी बेटी हैं। हालांकि, वो संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर से केवल एक ही साल छोटी हैं। खुशी कपूर और शनाया कपूर अक्सर साथ छुट्टियां मनाते दिख जाते हैं। दोनों के दोस्तों का ग्रुप भी एक ही है।

बिकीनी तस्वीरों का हुआ था स्वागत

बिकीनी तस्वीरों का हुआ था स्वागत

हाल ही में खुशी कपूर ने बिकीनी में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं और उनके मेकओवर का फैन्स ने जमकर स्वागत किया था। खुशी कपूर आजकल खुद पर जमकर मेहनत कर रही हैं और उनकी मेहनत उनकी तस्वीरों में दिखाई दे रही है।

डेब्यू की तैयारी

डेब्यू की तैयारी

खुशी कपूर अपने डेब्यू की तैयारी कर रही हैं और करण जौहर शनाया कपूर की तरह ही खुशी कपूर को लॉन्च करने वाले हैं। हालांकि, खुशी का प्रोजेक्ट फिलहाल फाईनल नहीं किया गया है। कभी उनका नाम किसी तो कभी किसी और प्रोजेक्ट से जोड़ा जाता है।

इंस्टाग्राम पर फैन्स

इंस्टाग्राम पर फैन्स

इंस्टाग्राम पर खुशी कपूर के फैन्स की तादाद धीरे धीरे बढ़ रही है। बॉलीवुड में एंट्री लेने से पहले ही खुशी कपूर के लगभग 560 K फॉलोअर्स हैं। खुशी कपूर अक्सर अपने नए फोटोशूट फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं।

वायरल हो रही बाथरूम सेल्फी

वायरल हो रही बाथरूम सेल्फी

रिया कपूर - करण बूलानी के रिसेप्शन से खुशी कपूर की ये बाथरूम सेल्फी तेज़ी से वायरल हो रही है। खुशी ने जहां शादी बेहद सादे से लहंगे में अटेंड की थी वहीं रिसेप्शन पर भी वो बेहद सादे अंदाज़ में नज़र आई थीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X