जान्हवी को झोले में पैक करके ये क्या कर रही हैं खुशी? कपूर सिस्टर्स का अनदेखा वीडियो..

जान्हवी कपूर भले ही फिल्मों में डेब्यू कर चुकी हैं लेकिन उनकी बहन खुशी कपूर भी काफी चर्चा में रहती हैं। इस वक्त वायरल भयानी ने दोनों का एक पुराना वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में दोनों को एक साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है।
वीडियो में आप देखेंगे कि खुशी कपूर ने एक झोले के अंदर जान्हवी कपूर पैक किया हुआ है और लगातार उसको उठाने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि कई बार कोशिश करने के बाद वो कामयाब नहीं हुईँ। इस दौरान जान्हवी कपूर लगातार हंस रही हैं और खुशी का मजाक बना रही हैं।
ये दोनों बहनें अक्सर ऐसे मजाक करती हैं और मां के निधन के बाद दोनों साथ में काफी खुशी से रहती हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''पापा की परी नीचे से पट के गिर जायेगी।'' एक ने लिखा, भारत की काइली और केंडल। एक ने लिखा, ''मतलब प्रसिद्ध लोगों के थैले भी वैसे ही होते हैं।''
एक का कहना था, ''अमीरों के बच्चे डिज़ाइनर बैग से खेलते हुए।'' इस तरह से लोगों के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं जो कि पसंद किए जा रहे हैं। कुछ दिनों पहले खुशी कपूर का एक वीडियो वायरल हुआ था और इस दौरान उनको सामने से खुले ब्रालैट टॉप में बेहद बोल्ड दिखाई दे रही थीं।
इसके साथ ही खुशी कपूर ने अपने इस टॉप को सामने से डोरी के सहारे रोका हुआ था। वीडियो में खुशी पैपराजी को मुड़-मुड़कर पोज देती दिखाई दे रही थीं। एक्ट्रेस खुशी कपूर डायरेक्टर जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी अहम रोल में हैं। इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। फिलहाल आप देखिए ये वायरल वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











