हाथ से निकली बोनी कपूर की छोटी लाडली! बिन ब्याहे पहने घूम रही है बॉयफ्रेंड के नाम का मंगलसूत्र?

Khushi Kapoor Flaunts Vedang Raina Name Pendant: खुशी कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रख चुकी है और आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले उनको 'लवयापा' फिल्म में देखा गया था। इस फिल्म में आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ में खुशी कपूर रोमांस करती हुई नजर आई थी। दोनों की जोड़ी दर्शकों द्वारा पसंद भी की गई थी। लेकिन इस समय खुशी कपूर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में है।
दरअसल आपको बता दें कि हाल ही में खुशी कपूर ने खुद की एक सेल्फी फोटो अपने फैन्स के साथ में शेयर की है। इस तस्वीर में खुशी कपूर ने गले में एक पेंडेंट पहना हुआ है और इसी पर हर किसी का ध्यान जा रहा है। इस पेंडेंट में उनके नाम और कथित बॉयफ्रेंड के नाम का लेटर लिखा हुआ है। जिसके बीच में हार्ट शेप डायमंड लगा हुआ है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पिछले कुछ महीनो से खुशी कपूर का नाम वेदांग रैना के साथ में काफी ज्यादा जोड़ा जा रहा है। लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान दोनों ने ही यह कह दिया था कि वह सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। लेकिन अब खुशी कपूर के गले में वेदांग के नाम का लेटर का पेंडेंट देखकर फैंस के बीच में दोनों के रिलेशनशिप की बातें होने लगी है।
काफी सारे लोग तो यही प्रयास लग रहे हैं कि खुशी कपूर ने वेदांग के साथ में अपना रिश्ता तकरीबन कंफर्म कर दिया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि खुशी कपूर ही नहीं बल्कि उनकी बड़ी बहन जान्हवी ने भी अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के नाम का पेंडेंट पहना था। पब्लिक इवेंट के दौरान वह पेंडेंट पहने हुए नजर आई थी।
इसी के चलते हैं आपको बता दें कि अब खुशी कपूर के फैंस काफी ज्यादा खुश हो गए हैं कि एक्ट्रेस ने वेदांग के साथ में अपना रिश्ता कंफर्म कर दिया है। हालांकि दोनों के फैंस यह भी चाहते हैं कि अब दोनों ही पब्लिक में मुंह जुबानी अपने रिश्ते को कंफर्म कर दे और अपने फैन्स को गुड न्यूज़ दें।


Click it and Unblock the Notifications











