Loveyapa Release Date: खुशी कपूर और जुनैद खान की फिल्म 'लवयापा' का पोस्टर आया सामने, इस दिन होगी रिलीज

By Filmibeat Desk
Junaid khan

Khushi Kapoor And Junaid khan movie Loveyapa Release Date: फैंटम स्टूडियोज और AGS एंटरटेनमेंट ने जुनैद खान और खुशी कपूर की डेब्यू फिल्म का टाइटल अनाउंस कर दिया है। जी हां, जिस पल का फैन्स को इंतजार था वह पल आ गया है।

बता दें कि खुशी कपूर और जुनैद खान स्टारर फिल्म का नाम 'लवयापा' है। जिसे अद्वैत चंदन ने डायरेक्ट किया है। खुशी और जुनैद की आने वाली ये रोमांटिक-कॉमेडी जल्द ही बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। फिल्म की यंग और फ्रेश एनर्जी दर्शकों को खूब पसंद आएगी। फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं इन दो उभरते सितारों की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने के लिए, जो मॉडर्न रोमांटिक-कॉमेडी को एक नया अंदाज देने वाले हैं।

लवयापा प्यार और उसकी उलझनों की कहानी है, जिसमें मस्ती और हंसी का तड़का है। यह फिल्म दर्शकों के लिए एक खास तोहफा बनने वाली है। इस बड़े प्रोजेक्ट को सपोर्ट कर रहे हैं दो दमदार प्रोडक्शन हाउस - फैंटम स्टूडियोज और AGS एंटरटेनमेंट। फैंटम स्टूडियोज का नाम हमेशा बेहतरीन हिट फिल्मों को बनाने के लिए जाना जाता है, जबकि AGS एंटरटेनमेंट ने कई हिट फिल्में दी हैं। इन दोनों के साथ आने से 'लवयापा' में खास जोश और एनर्जी देखने को मिलने वाली है।

'लवयापा', एक मॉडर्न रोमांस है, जो दिल को छू लेने वाली कहानी, बेहतरीन परफॉर्मेंस, मजेदार म्यूजिक और खूबसूरत विजुअल्स से भरपूर है। यह फिल्म प्यार के हर पहलू को सेलिब्रेट करती है और हर उम्र के दर्शकों से जुड़ने के लिए तैयार है।

'लवयापा' 2025 की सबसे एक्साइटिंग फिल्मों में से एक बनने जा रही है। जो 7 फरवरी 2025 को इस खूबसूरत लव स्टोरी के साथ एक जादुई सफर पर जाने के लिए अपना कैलेंडर सेट कर लीजिए।

Read more about: junaid khan entertainment news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X