Khushi Kapoor और Junaid Khan का पहला गाना आते ही लोगों ने दिए अजीब रिएक्शन, लिरिक्स सुनकर...

Loveyapa

Khushi Kapoor Junaid Khan Loveyapa Song Trolled: खुशी कपूर और जुनैद खान की आने वाली फिल्म लवयापा का पहला गाना शुक्रवार को मेकर्स ने ऑनलाइन रिलीज किया और यह नई जोड़ी दर्शकों को इंप्रेस करने में बुरी तरह विफल रही। इसके बजाय, गाने को "क्रिंज" करार दिया गया और नेटिजेंस ने ट्रैक के बोल और सीन पर भी सवाल उठाए।

लवयापा गाना हुआ फ्लॉप

खुशी और जुनैद की आने वाली फिल्म लवयापा का 'लवयापा हो गया' नाम का ट्रैक हाल ही में रिलीज हुआ। इस फिल्म में श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी बानी के रोल में और आमिर खान के बेटे गुच्ची के रूप में नजर आएंगे। एनर्जेटिक सीन और बेहतरीन हुक स्टेप के बावजूद लोगों को इस गाने के लिरिक्स लोगों को इंप्रेस करने में फेल हो गए। दोनों एक्टर्स के बीच की केमिस्ट्री भी लोगों को प्रभावित करने में विफल रही। इस गाने को नक्श अजीज और मधुबंती बागची ने गाया है और इसके बोल एसओएम ने लिखे हैं।

गाने के लिरिक्स लोगों को नहीं आए पसंद

जैसे ही गाना रिलीज़ हुआ, सोशल मीडिया पर लोगों ने इसके लिरिक्स को ट्रोल किया। रेडिट पर एक यूजर ने लिखा, "यह वरबल डायरिया है", जबकि दूसरे ने कमेंट किया, "यह देखना कितना शर्मनाक है... मुझे उम्मीद है कि वे बेहतर हो जाएंगे।"

खुशी और जुनैद की दूसरी फिल्म 'लवयापा'

लवयापा खुशी और जुनैद दोनों की दूसरी फिल्म है। खुशी ने 2023 में जोया अख्तर की द आर्चीज से अपने एक्टिंग की शुरुआत की, जबकि जुनैद ने पिछले साल फिल्म महाराज में काम किया। लवयापा 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसका डायरेक्शन लाल सिंह चड्ढा फेम अद्वैत चंदन ने किया है।

More from Filmibeat

Read more about: khushi kapoor junaid khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X