आर्मी के दिनों में कैसी थीं खुशबू पाटनी? दिशा पाटनी की बहन की तस्वीरें हुईं वायरल

दिशा पाटनी और उनकी बहन खुशबू पाटनी अक्सर चर्चा में रहती हैं। गौरतलब है कि दिशा पाटनी ने पहले मॉडलिंग की और बाद में वो एक्ट्रेस बन गईं लेकिन खुशबू पाटनी इसके उलट आर्मी की तैयारी करती थीं और उसमें भर्ती हुईं
अब खुशबू पाटनी की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जो कि उनके आर्मी के दिनों की तस्वीरें हैँ। वो कैसी दिखती थीं, कैसे रहती थीं? इन तस्वीरों में आपको सबकुछ नजर आने वाला है। हालांकि अब खुशबू भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा मशहूर हैं और अक्सर पोस्ट करती रहती हैं।
खुशबू डांस वीडियोज बनाती हैं और उसको फैंस के लिए साझा करती थीं। इन तस्वीरों की बात करें तो खुशबू के बाल छोटे छोटे है, किसी तस्वीर में वो यूनिफॉर्म में दिख रही हैं तो किसी में जूते पॉलिश करती नजर आ रही हैं। किसी तस्वीर में दोस्तों के साथ हैं तो किसी में अपना काम करती हुई दिख रही हैं।
लोगों के रिएक्शन्स
इन तस्वीरों के सामने आने के बाद लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''इस बीच दिशा.... अपने केल्विन क्लेन.. चड्ढी बनियान पोज़ में फंस गईं। एक ने लिखा, शक्ति के साथ सौंदर्य।'' एक ने लिखा, ''दिशा पटानी बहन ही क्यों उनकी अपनी गौरवशाली पहचान है।'' एक ने लिखा, ''उसकी अपनी पहचान है एडमिन. क्या दिशा पटानी की बहन।'' एक ने लिखा, ''अब वो भी डांस वीडियोज पोस्ट करती है।'' इस तरह सेलोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।
खुशबू पाटनी
जानकारी के लिए आपको बता दें कि दिशा की बड़ी बहन खुशबू पाटनी का जन्म 23 नवंबर 1990 में बरेली में हुआ। अभी के समय पर उनकी उम्र 31 साल है और आपको बता दें कि उन्होंने बरेली से ही अपनी 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की। जिसके बाद में उन्होंने DIT स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होने आर्मी सेवाएं दीं। फिलहाल आप देखिए ये तस्वीरों जो कि वायरल हो रही हैं..


Click it and Unblock the Notifications











