'मुंह मारने' वाले बयान पर भड़कीं Khushboo Patani, अनिरुद्धाचार्य को बताया राष्ट्रविरोधी-नामर्दों का रोल मॉडल

Khushboo Patani on Aniruddhacharya Maharaj: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन और भारतीय सेना की पूर्व अफसर खुशबू पाटनी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह है उनका एक वीडियो, जिसमें वो धार्मिक गुरु अनिरुद्धाचार्य महाराज की एक टिप्पणी का कड़ा विरोध जताती दिख रही हैं।
खुशबू पाटनी का वीडियो हुआ वायरल
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें खुशबू पटानी अनिरुद्धाचार्य की लिव-इन में रहने वाली महिलाओं पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर गुस्सा जाहिर कर रही हैं। खुशबू वीडियो में साफ तौर पर कहती हैं कि ऐसे बयानों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने अनिरुद्धाचार्य की बातों को "बकवास" और "घटिया सोच" बताया।
क्या कहा था अनिरुद्धाचार्य महाराज ने?
विवाद की शुरुआत अनिरुद्धाचार्य महाराज के उस बयान से हुई, जिसमें उन्होंने कहा था- "लड़के 25 साल की लड़कियां लाते हैं, जो 4-5 जगह मुंह मार के आती हैं।" इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर गुस्सा फूट पड़ा है। यूजर्स ने इसे महिलाओं का अपमान और स्त्री-द्वेष (मिसोजिनी) बताया है।
खुशबू पाटनी ने दिया करारा जवाब
खुशबू पाटनी ने इस बयान का जवाब देते हुए कहा- "अगर ये मेरे सामने होता, तो मैं इसे बताती कि 'मुंह मारना' असल में होता क्या है। ये आदमी राष्ट्रविरोधी है। ऐसे घटिया लोगों को सपोर्ट करना बंद करिए।" यही नहीं, खुशबू ने तो अनिरुद्धाचार्य को फॉलो करने वाले लोगों नामर्द तक कह डाला।
उन्होंने आगे कहा- 'लड़कियां लिव-इन में रहती हैं तो उन्हें गलत कहा जाता है। लेकिन कोई ये क्यों नहीं पूछता कि लड़के भी तो लिव-इन में रहते हैं? क्या कोई लड़की अकेले लिव-इन में रह सकती है?'
पहले भी चर्चा में रह चुकी हैं खुशबू पाटनी
कुछ समय पहले खुशबू पाटनी एक बच्ची को बचाने को लेकर सुर्खियों में आई थीं। उन्होंने बरेली में एक लावारिस बच्ची को उठाकर अस्पताल पहुंचाया था। सोशल मीडिया पर उस घटना का वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। बाद में उन्होंने बताया कि वह बच्ची अपने माता-पिता की छोड़ी हुई नहीं थी, बल्कि किडनैपिंग के बाद उसे रास्ते में फेंक दिया गया था।
सेना से लेकर वेलनेस तक का सफर
पूर्व मेजर रह चुकी खुशबू पाटनी अब एक फुल-टाइम वेलनेस कोच हैं। वो एक सर्टिफाइड काउंसलर हैं और लोगों को हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए गाइड करती हैं। खुशबू का एक यूट्यूब चैनल भी है, जहां वह फिटनेस, मेडिटेशन, मेंटल हेल्थ और कई सोशल मुद्दों पर वीडियो शेयर करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











