प्रेमानंद जी महाराज पर की थी टिप्पणी? खुशबू पाटनी पर बुरी तरह से भड़क रहे हैं भक्त, देनी पड़ी सफाई!

Khushboo Patani on Premanand Ji Maharaj- दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने हाल ही में अनिरुद्धाचार्य को लेकर एक स्टेटमेंट जारी किया था और जमकर लताड़ लगाई थी।
लेकिन इसके बाद कई वीडियो सामने आ रहे हैं जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि खुशबू पाटनी ने वो सारी बातें पूज्य श्री प्रेमानंद जी महाराज को लेकर की थीं। इन वीडियोज को देखकर प्रेमानंद जी के मानने वाले दिशा पाटनी की बहन पर बुरी तरह से भड़क गए हैं।
लेकिन अब खुशबू भी इसको लेकर चुप नहीं बैठी हैं और उन्होने इन आरोपों को फर्जी बताया है। खुशबू का कहना है कि उन्होने प्रेमानंद जी महाराज को लेकर एक शब्द नहीं कहा है। इंस्टाग्राम पर उन्होने पोस्ट साझा करके आरोप लगाया है कि उनको लेकर फर्जी बातें फैलाईं जा रही हैं।
खूशबू पटानी ने क्या कहा?
खुशबू ने लिखा, "मुझे पता चला है कि मेरे बारे में ऑनलाइन एक झूठी कहानी फैलाई जा रही है। इस कहानी में मेरा पूज्य आध्यात्मिक पुरुष प्रेमानंद महाराज जी के साथ जोड़कर यह बेबुनियाद दावा किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि मैने उनको लेकर कोई टिप्पणी की है। मैं साफ साफ शब्दों में बताना चाहती हूं मैंने प्रेमानंद महाराज जी के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया है। मेरे शब्द अनिरुद्धाचार्य पर थे जो कि उन्होने स्त्रियों पर दिए थे। मेरे जवाब केवल उन्हीं के लिए थे।" खुशबू पाटनी का स्टेटमेंट खबरों का हिस्सा है। हालांकि कई लोग इसपर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
खुशबू इस पूरे मामले में काफी भड़की हुई हैं। उन्होने आगे कहा कि, वो ऐसे लोगों पर कानूनी कार्यवाही भी कर सकती हैं जो कि गलत तरीके से और तोड़ मरोड़कर उनकी बातों को सबके सामने रख रहे हैं। बता दें कि आर्मी में रह चुकीं खुशबू पाटनी किसी ना किसी वजह से अक्सर खबरों का हिस्सा बनती हैं और वो फिल्म एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन भी हैं। हालांकि इस पूरे मामले में महाराज प्रेमानंद जी की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications