ठंड में ठिठुरती हसीना के साथ पानी में ऐसी हरकत कर रहा था ट्रेनर? हालत बिगड़ी तो पड़ गए लेने के देने!

Khushali Kumar Cold Water- अभिनेत्री खुशाली कुमार का एक वीडियो इस वक्त आग की तरह फैल रहा है जिसमें वो काफी हॉट नजर आ रही हैं। दरअसल खुशाली कुमार एक फिल्म कर रही हैं जिसका नाम स्टारफिश है और इस वीडियो को उसकी शूटिंग के दौरान शूट किया गया है।
वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि भयंकर ठंड और तेज चलती हवा के बीच खुशाली कुमार को ठंडे पानी में उतारा गया है। इस दौरान वो अपनी हिम्मत को काबू नहीं कर पा रही थीं। इसके लिए उनकी मदद के लिए एक ट्रेनर उनके साथ पानी में गया जो कि जबरदस्ती उनको पानी में डुबकी लगवाता हुआ नजर आ रहा है।
वीडियो को खुद खुशाली ने पोस्ट किया है। वीडियो में आप देखेंगे कि वो जैसे ही पानी से निकलती हैं पूरी तरह फ्रीज हो जाती हैँ। उनको कुछ कपड़े और टावेल दिए जाते हैं। इसके बाद पास में ही गर्म पानी है जिसमें उनको बिठा दिया जाता है।
इस वीडियो को खुशाली ने पोस्ट करते हुए लिखा, ''यह हाड़ कंपा देने वाली ठंड थी, बिल्कुल भी आसान नहीं था लेकिन हमने इसे एक साथ किया.. हमने जो योजना बनाई थी उससे चीजें अधिक कठिन थीं.. लेकिन हे, यह आपके लिए फिल्म निर्माण है.. इसे बनाने के लिए सभी माल्टा क्रू सदस्यों और विशेषज्ञों को धन्यवाद इतना पेशेवर और सहज।''
इसके बाद लोग कमेंट्स कर रहे हैं और एक ने लिखा है, ''कम से कम उसे एक महिला सहायक तो दे दो! ख़ूबसूरत खुशाली नहा रही है और उसके आस-पास एक भी महिला नहीं है....सभी झुंड केवल पुरुष हैं....लेकिन इतनी बहादुरी के लिए हमें उसकी सराहना करनी चाहिए। शुभकामनाएं...आप सुपरस्टार हैं...''
एक ने लिखा, ''खुशाली आप बहुत हॉट और खूबसूरत हो गई हैं।'' एक ने लिखा, ''हॉटनेस ओवरलोडेड।'' एक ने लिखा, ''अच्छा काम खुशहाली..।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं। हालांकि खुशाली कुमार ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











