सोनम को खूबसूरत बनायेंगे पापा अनिल
एक बार फिर से एक बाप अपनी बेटी का करियर संवारने चला है। जी हां हम बात कर रहे हैं अभिनेता अनिल कपूर की जिनकी सिक्का आज भी बॉलीवुड में चल रहा है लेकिन उनकी बेटी सोनम कपूर का संघर्ष कम होने का नाम नहीं ले रहा हैं। इसलिए एक बार फिर से अनिल कपूर ने अपनी लाडली बेटी सोनम के करियर को पटरी पर लाने की सोची है।
अनिल कपूर एक फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं जिसका नाम है खूबसूरत जो कि पुरानी फिल्म खूबसूरत की रीमेक है। पुरानी फिल्म में लीड रोल अभिनेत्री रेखा ने किया था। ऋषिकेष मुखर्जी की लीजेंड फिल्म खूबसूरत की रीमेक के जरिये अनिल को लगता है कि सोनम कपूर भी सबके दिलों की रानी बन जायेंगी।
हालांकि सोनम ने कहा कि उनकी फिल्म पूरी पुरानी फिल्म की कॉपी नहीं है। इसे मार्डन रूप में फिल्माया गया है लेकिन फिर भी वह रेखा के लुक को कॉपी करेंगी , जिसके लिए वह काफी नर्वस भी हैं।
सोनम ने कहा कि मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे रेखा जी के रोल को निभाने का मौका मिला है लेकिन मैं उनके जैसा अभिनय नहीं कर पाऊंगी। अगर मैं उनके रोल का दस प्रतिशत भी पर्दे पर पेश कर पाऊं तो यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात होगी।
फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं शंशांक घोष कर रहे हैं देखते हैं कि पापा अनिल की यह कोशिश उकी लविंग बेटी के लिए कितनी फायदेमंद साबित होती है?


Click it and Unblock the Notifications












