दावा है मेरा..लोगों को मेरा अमृता बनना पसंद आयेगा: सोनम कपूर
इन दिनों सुपर स्टार अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर अपनी आने वाली फिल्म खूबसूरत को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के प्रमोशन के वक्त सोनम कपूर ने अपने से जुड़ी काफी बातें लोगों से शेयर की। सोनम ने कहा कि वो प्रख्यात चित्रकार अमृता शेरगिल के जीवन पर बनने वाली फिल्म के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। सोनम ने कहा कि वो इस फिल्म को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हैं।
इसलिए वो उनके परिवार वालों से मिलना चाहती हैं और उन्होंने उनसे बात भी करनी शुरू कर दी है।
मालूम हो कि प्रख्यात चित्रकार अमृता शेरगिल के जीवन की कहानी काफी रहस्यमयी रही। पंजाबी पिता और यहूदी माता की बेटी अमृता ने महज 29 साल में ही दुनिया को अलविदा कह दिया था।
सोनम ने कहा कि किसी महान हस्ती का किरदार निभाना जितने गर्व की बात होती है उससे कहीं ज्यादा मुश्किल होता है। उम्मीद है कि लोग मुझे पर्दे की अमृता के रूप में स्वीकार करेंगे।
वैसे सोनम ने कहा कि बतौर अभिनेत्री तो लोग उन्हें खूबसूरत में भी पसंद करेंगे। फिल्म में सोनम के साथ पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान नजर आ रहे हैं। 'खूबसूरत' में किरण खेर और रतना पाठक शाह भी हैं। फिल्म 19 सितंबर को रिलीज हो रही है।
फिल्म एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है जिसे कि पारिवारिक फिल्म कहा जा रहा है। शशांक घोष निर्देशित 'खूबसूरत' का निर्माण सोनम की बहन रिया कपूर ने किया है।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/a6rT8WslhFU?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications
