अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर का हुआ ब्रेकअप?? एक्ट्रेस ने 'Move On' होने को लेकर कही ये बात!

Ananya Pandey- Aditya Roy kapur Breakup: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में अनन्या अपनी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में जहां पर उन्होंने रिश्ते से मूव ऑन करने को लेकर अपनी बात रखी। इसके बाद से खबरें तेज हो गई है कि अनन्या पांडे ने आदित्य रॉय कपूर संग ब्रेकअप कर लिया है।
अनन्या पांडे ने दी ब्रेकअप पर सलाह-
दरअसल बात ऐसी है कि, बीती रात अनन्या पांडे अपनी फिल्म खो गए हम कहां' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंची। इस दौरान अनन्या के साथ सिद्धांत चतुर्वेंदी और आदर्श गौरव भी मौजूद थे, जो फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे हैं।
इस इवेंट के दौरान अनन्या पांडे ने ब्रेकअप को लेकर भी बात की। अनन्या ने कहा, -"बहुत तेजी से आगे मत बढ़ो, धीरे-धीरे आगे बढ़ो और आइसक्रीम खाओ।" दूसरी ओर, सिद्धांत चतुवेर्दी ने भी अपनी सलाह देते हुए कहा,- "गाने सुनो। अरिजीत सिंह ने दिल संभाले हैं हमारे, उनके गाने सुनो।"
इस दौरान अनन्या ने उस एक्टर के बारें में भी बताया जिसको उन्होंने स्टॉक किया था। अनन्या ने कहा,- "आखिरी बात मैंने सिद्धांत को स्टॉक किया था। वो भी इसीलिए कि उसके पर चोट है या नहीं। क्योंकि मैं सिड पर विश्वास नहीं करती हैं।"
अनन्या पांडे और आदित्य का रिश्ता-
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे पिछले काफी वक्त से आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों ने कभी भी खुलकर अपने रिश्ते पर बात नहीं की परंतु दोनों की सोशल मीडिया पर कई सारी प्राइवेट तस्वीरें और वीडियोज लीक हो चुके हैं। दोनों साथ में पार्टी करते हुए, फिल्म देखते हुए और डिनर डेट पर जाते हुए एक साथ देखे गए हैं।
अनन्या पांडे कि फिल्म खो गए हम कहां-
आदर्श गौरव, अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुवेर्दी की आने वाली फिल्म 'खो गए हम कहां' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. डिजिटली करण पर बेस्ड फिल्म की कहानी का ट्रेलर तीन सबसे अच्छे दोस्तों की लाइफ को दिखाता है, जो काफी उतार-चढ़ाव से गुजर रही है। अर्जुन वरैन सिंह के निर्देशन में फिल्म का प्रीमियर 26 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर होने जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
