अक्षय को जन्मदिन की बधाई!
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार आज [बुधवार] 9 सितम्बर को 42 वर्ष के हो गए है। परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाने के लिए अक्षय ने इटली में फिल्म की शूटिंग समय से पहले निपटा दी।
नजदीकी सूत्रों के मुताबिक अक्षय अपना जन्मदिन परिवारवालों के साथ मनाना चाहते थे। वह इस मौके को किसी कीमत पर गंवाना नहीं चाहते थे। अक्षय इटली में साजिद खान की फिल्म 'हाउस फुल' की शूटिंग में व्यस्त थे।
सूत्र ने बताया कि अक्षय अपने परिवारवालों को बहुत याद कर रहे थे। उनकी भावनाएं समझ कर साजिद ने भी शूटिंग समय से पहले निपटाने की कोशिश की ताकि अक्षय मुंबई जाकर अपना जन्म दिन परिवार के सदस्यों के साथ मना सकें।
बहरहाल अक्षय के जन्मदिन के मौके पर उनकी पत्नी ट्विंकल ने परिवार के सदस्यों और दोस्तों ने पार्टी का आयोजन किया है।


Click it and Unblock the Notifications