खिलाड़ी 786 के आगे चलेगी चुलबुल पांडे की दबंगई!
बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की 'खिलाड़ी 786' रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। इस महीने रिलीज हुई सभी फिल्मों 'जब तक है जान', 'सन ऑफ सरदार' और 'तलाश' के बिजनेस को तो ये ठप कर ही चुकी है लेकिन अब सभी को डर है कि कहीं 21 दिसंबर को रिलीज होने जा रही सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म दबंग के सीक्वल 'दबंग 2' पर ये फिल्म भारी ना पड़े।
'खिलाड़ी 786' ने पहले ही दिन करीबन 16 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म को देखकर आए अधिकतर दर्शकों को फिल्म में अक्षय कुमार की एक्टिंग, उनका एक्शन और कॉमेडी बेहतरीन लगी। हालांकि कुछ लोगों ने फिल्म को काफी हल्का और बेकार बताया जबकि कुछ का कहना था कि अक्षय कुमार हमेशा की तरह बेहतरीन थे। खिलाड़ी 786 के रिलीज होने से पहले ही लोगों ने ये कहना शुरु कर दिया था कि फिल्म एक बार फिर से अक्षय कुमार को बॉलीवुड के एक्शन किंग के रुप में फिट कर देगी और वैसा हुआ भी। लोगों ने तो यहां तक कहा कि अक्षय कुमार के एक्शन ने दबंग और एक था टाईगर के एक्शन को भी पीछे छोड़ दिया।

'खिलाड़ी 786' के रिलीज होने के बाद हाल ही में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म जब तक है जान की रही सही भी जान निकाल दी और साथ ही तलाश के बिजनेस पर भी काफी प्रभाव डाला। फिल्म को क्रिटिक्स की तरफ से मिले जुले रिव्यूज मिले लेकिन इसका फिल्म के बिजनेस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। आसिन ने फिल्म में सिर्फ एक शोपीस की तरह काम किया है पूरी फिल्म तो अक्षय कुमार के इर्द गिर्द ही घूमती है। फिल्म को देखकर आए लोगों का कहना है कि फिल्म में माइंडलेस कॉमेडी है और इसे इंज्वाय करने के लिए अपना दिमाग घर पर छोड़कर आना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











