'खिलाड़ी 786' के विज्ञापनों पर पाकिस्तान में लगा बैन
एक बार फिर से भारतीय फिल्म को लेकर पाकिस्तान पर बैन लगा है। इस बार निशाना बनी है फिल्म 'खिलाड़ी 786'। जिसमें मुख्य कलाकार अक्षय कुमार और असिन है। खबर है कि पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड ने फिल्म 'खिलाड़ी 786' के के विज्ञापनों पर रोक लगा दी है क्योंकि 786 नबंर मुसलमानों के लिए काफी पवित्र और पाक होता है और सेंसर बोर्ड को लगता है कि नंबर 786 का फिल्म में काफी मजाक उड़ाया गया है।
इससे धार्मिक भावनाएं आहत होंगी इसलिए 'खिलाड़ी 786' पर प्रतिबंध लगाया गया है।सेंसर बोर्ड ने सिनेमाघरों और वितरकों को इस फिल्म का ट्रेलर नहीं दिखाने और उसके बोर्ड हटाने का निर्देश दिया है। खैर अभी विज्ञापनों पर बैन लगाया गया है लेकिन बोर्ड के मालिकों का कहना है कि अगर सिनेमाघरों के वितरकों के पास फिल्म प्रसारण के लिए आयेगी तो देखा जायेगा फिलहाल के लिए प्रोमो और गानों को प्रतिबंध किया गया है। यह फिल्म सात दिसंबर को रिलीज होनी है।

फिल्म को लेकर काफी ऐलान किया गया है कि फिल्म जरूर 100 करोड़ का बिजनेस कर लेगी। 'खिलाड़ी 786' से पहले 'जब तक है जान' को भी पाकिस्तान में प्रतिबंधित किया गया था। लेकिन फिल्म एक बड़ी हिट हुई।


Click it and Unblock the Notifications