महाबकवास है 'खिलाड़ी 786'
शुक्रवार को अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'खिलाड़ी 786' पर्दे पर पहुंची है। लोगो को इस फिल्म से काफी उम्मीदे थी लेकिन लगता है कि फिल्म लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरी। बैंगलोर पीवीआर से निकलते लोगों से वनइंडिया ने जब बात की तो उनकी रियेक्शन काफी निराशा जनक था। इंजीनियरिंग छात्री दिलीप श्रीवास्तव ने कहा कि महाबकवास फिल्म है 'खिलाड़ी 786', ना कहानी है ना ही कोई थीम। फिल्म के नाम पर लोगों को उल्लू बनाया गया है।
गौरतलब है कि 'खिलाड़ी 786' को भारत में पूरे 2786 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है जो खबर आ रही है उसके मुताबिक पहले दिन खिलाड़ी 786 ने 16-17 करोड़ की कमाई की है। फिल्म में अक्षय कुमार और असिन मुख्य रोल में हैं।
फिल्म के निर्माता हिमेश रेशमिया और ट्विंकल खन्ना हैं। फिल्म के बारे में कहा जा रहा था कि फिल्म खिलाडी सीरीज का नया रिकार्ड बनायेगी और तलाश की बिजेनस डाउन करेगी लेकिन ऐसे आसार तो दिख नहीं रहे हैं।
फिलहाल पहले दिन का तो यह रियेक्शन हैं अभी और क्षेत्रों से रूझान आने वाले हैं इसलिेए अभी से कोई निर्णय इस फिल्म के बारे में देना जल्दबाजी होगी। वैसे दिलीप ने बोला कि अक्षय कुमार का अभिनय अच्छा है। असिन सिवाय शो-पीस के फिल्म में और कुछ नहीं हैं अगर उन्हें बॉलीवुड में बने रहना है तो अच्छी फिल्में करनी होगी।

Click it and Unblock the Notifications












