टाइम पास है 'खिलाड़ी 786'
अक्षय कुमार की फिल्म खिलाड़ी 786 पर्दे पर पहुंच चुकी है। लोगों की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रिया आयी है। लोगों ने अपने विचार फिल्म को देखने के बाद फेसबुक पर शेयर किए हैं। दिल्ली की रजनी अग्रवाल ने फेसबुल वॉल पर लिखा है कि अक्षय की फिल्म खिलाड़ी 786 एक टाईमपास मूवी है। अब आप दिमाग घर पर रखकर फिल्म देखने जायेंगे तो जरूर यह फिल्म आपको अच्छी लगेगी। ऐसी ही प्रतिक्रिया सुनिधि श्रीवास्तव ने ट्विटर पर दी है कि फिल्म खिलाड़ी 786 एक मनोरंजक फिल्म है जिसे देखते समय लोग इंज्वाय करेंगे लेकिन देखने के बाद कोई याद नहीं रखेगा। हम अक्षय कुमार और असिन से ज्यादा उम्मीद भी क्या कर सकते हैं। फिल्म खिलाड़ी 786 एक चलताऊ फिल्म है।
मालूम हो कि 'खिलाड़ी 786' को भारत में पूरे 2786 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है जो खबर आ रही है उसके मुताबिक पहले दिन खिलाड़ी 786 ने 16-17 करोड़ की कमाई की है। फिल्म में अक्षय कुमार और असिन मुख्य रोल में हैं।



Click it and Unblock the Notifications











