Pics: आमिर, शाहरुख और अजय पर भारी खिलाड़ी 786!
आमिर खान की हाल ही में 30 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म 'तलाश' जल्द ही एक बड़ी रकम के साथ अपना पहला हफ्ता पूरा करने वाली है। ट्रेड एनालिस्ट के अनुसार ये फिल्म अपने रिलीज के दूसरे दिन भी अच्छा बिजनेस कमाने के लिए पूरी तरह तैयार है लेकिन इसी हफ्ते 7 दिसंबर को रिलीज होने वाली अक्षय कुमार की फिल्म 'खिलाड़ी 786' से तलाश के बिजनेस को काफी खतरा महसूस हो रहा है। क्या सच में खिलाड़ी 786 तलाश के कलेक्शन को प्रभावित कर पाएगी? आखिर वो कौन कौन सी खास बातें हैं अक्षय कुमार की खिलाड़ी में जो तलाश के लिए खतरा बन सकती हैं? जानने के लिए आगे पढ़िये।
सबसे पहली बात तो ये है कि साल 2012 अक्षय कुमार के लिए बहुत लकी साबित हुआ है। साल की शुरुआत में ही अक्षय की तीन फिल्में हाउसफुल 2, राउडी राठौर और ओह माय गॉड इस साल की सबसे सफल फिल्मों में शामिल हो चुकी हैं। फिर 1992 में पहली बार खिलाड़ी फिल्म के जरिये अक्षय कुमार ने एक्शन हीरो की तरह बॉलीवुड में एंट्री की और फिर लगातार आठ सालों तक खिलाड़ी सीरीज की फिल्में करने से उन्हें बॉलीवुड के एक्शन किंग की इमेज मिल गयी।
अब पूरे 12 साल बात अक्षय कुमार एक बार फिर से अपनी उसी एक्शन किंग की हिट इमेज के जरिये बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रहे हैं। इन 12 सालों तक अक्षय कुमार रोमांटिक, कॉमेडी जैसी हल्की फुल्की फिल्में कर रहे थे। फिल्म का संगीत भी बेहतरीन है और कहा जा रहा है कि फिल्म का संगीत फिल्म की सबसे खास बात है। खिलाडी़ 786 ने अपनी रिलीज से पहले ही इतनी पब्लिसिटी हासिल कर ली है कि फिल्म रिलीज से पहले ही हिट होती नज़र आ रही है।
सबसे आखिर में खास बात ये है कि अक्षय कुमार खिलाड़ी 786 के निर्माता हैं और फिल्हाल वो फिल्म की पब्लिसिटी में व्यस्त हैं। वो फिल्म को बॉक्स पर सफलता दिलाने के लिए कोई भी पहलू अनछुआ नहीं छोड़ना चाहते हैं। वो अपनी फिल्म को बाकी हीरो की तरह ही टीवी के कई हिट शो पर भी प्रमोट कर रहे हैं। ये फिल्म पूरे 2786 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी। इसके रिलीज होने से किन किन फिल्मों के बिजनेस पर असर पड़ेगा देखिये तस्वीरों में।


Click it and Unblock the Notifications











