'राउडी राठौर' से ज्यादा राउडी साबित हुई 'खिलाड़ी 786'

Khiladi 786
अक्षय कुमार की इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'खिलाड़ी 786' हाल ही में 7 नवंबर को रिलीज हुई और फिल्म को देखने के बाद फिल्मी क्रिटिक्स के साथ अक्षय कुमार के फैन्स ने भी मिली जुली प्रतिक्रिया दी। लेकिन इन प्रतिक्रियाओं के चलते फिल्म के बिजनेस पर किसी तरह की कोई कमी देखने को नहीं मिली। आसिन और अक्षय कुमार की फिल्म 'खिलाड़ी 786' ने पहले ही दिन सभी की आशाओं पर खरे उतरते हुए कुल 16 करोड़ का बिजनेस किया।

'खिलाडी़ 786' ने इस शानदार ओपनिंग के साथ ही अक्षय कुमार की इस साल की शुरुआत में आई फिल्म राउडी राठौर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। खिलाड़ी 786 कुल 2,785 स्क्रीन्स में रिलीज की गयी थी और इंडिया में सिंगल स्क्रीन्स पर इसे काफी अच्छा रिस्पांस मिला। इस मसाला फिल्म ने शुक्रवार को सिंगल स्क्रीन्स पर कुल 90 प्रतिशत की उपस्थिती दर्ज कराई। हालांकि मल्टीप्लेक्सेस पर इस फिल्म को देखने ज्यादा लोग नहीं पहुंचे लेकिन इसके बावजूद फिल्म के बिजनेस पर इसका ज्यादा असर नहीं दिखा।

शाम को और रात को फिल्म के ऑडियेंस की संख्या काफी बढ़ गयी। इसी साल अक्षय कुमार की 'राउडी राठौर' ने पहले ही दिन कुल 15.10 करोड़ का बिजनेस किया था लेकिन अक्षय कुमार की 7 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म खिलाड़ी 786 ने पहले दिन कुल 15.55करोड़ का बिजनेस करके इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 'खिलाड़ी 786' अब अक्षय कुमार की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म हो गयी है। हालांकि फिल्म को देखकर अक्षय के फैन्स कुछ निराश भी नज़र आए लेकिन काफी लोगों ने अक्षय कुमार को बेस्ट एंटरटेनर और एक्टर कहा। उनका कहना है कि फिल्म बेहतरीन है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X