तस्वीरों में- अक्षय ने डांस के बहाने किया आसिन को किस

अक्षय कुमार और आसिन आजकल अपनी फिल्म खिलाड़ी 786 के प्रमोशन में जोर शोर से लगे हुए हैं। फिल्म मेकर्स अक्षय की फेमस खिलाड़ी सीरीज को 12 साल बाद एक बार फिर से भुनाने की कोशिश में हैं। कुछ दिनों पहले ही अक्षय कुमार और आसिन मुंबई के विले पार्ले में स्थित मीठीबाई कॉलेज में अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। और वहां पर अक्षय ने आसिन को सबके सामने किस कर लिया जो देख हर कोई शॉक्ड रह गया।

सूत्रों के अनुसार स्टेज पर अक्षय और आसिन ने अपने डांस से आग लगा दी साथ ही अपने बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस से अक्षय-आसिन ने वहां पर मौजूद सभी लोगों का काफी मनोरंजन किया। डांस के दौरान ही अक्षय ने अचानक ही आसीन को अपनी बाहों में भरकर उनके गले पर किस कर लिया। अक्षय और आसिन ने फिल्म में भी काफी सेक्सी और बेहतरीन डांस किया है। लेकिन इस तरह भरी भीड़ में अक्षय से इस तरह की परफॉर्मेंस की आशंका किसी को नहीं थी।

आशीष आर मोहन के निर्देशन में बनीं खिलाड़ी 786 में अक्षय कुमार, आसिन, मिथुन चक्रवर्ती, राज बब्बर और हिमेश रेशमिया मुख्य किरदार में हैं। फिल्म इस दिसंबर की 7 तारीख को रीलज होगी। 30 नवंबर को आमिर खान की तलाश और उसके बाद दिसंबर में ही सलमान खान की दबंग 2 भी रिलीज होने वाली हैं ऐसे में अक्षय की फिल्म कैसे इन दोनों हिट खानों को टक्कर दे पाएगी ये देखने वाली बात होगी। फिल्हाल ये चिंता छोड़ आप देखिये खिलाड़ी में अक्षय और आसिन की कुछ तस्वीरें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X