Pics: खिलाड़ी को नहीं बॉक्स ऑफिस की चिंता

बॉलीवुड के खिलाड़ी एक्टर अक्षय कुमार का मानना है कि जब फिल्म रिलीज होने वाली होती है सिर्फ उसी वक्त थोड़ा दबाव महसूस होता है लेकिन फिल्म की रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट को लेकर उन्हें किसी तरह की कोई टेंशन नहीं होती। अक्षय कुमार की फिल्मों 'राउडी राठौर' और 'हाउसफुल 2' ने इस साल 100 करोड़ से ज्यादा कमाकर अक्षय को बॉलीवुड का एक कमाऊ कलाकार बना दिया है। अक्षय को लेकर सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान के साथ अब अक्षय भी फिल्म की सफलता की यूएसपी माने जाने लगे हैं। लेकिन बाकी खानों की तरह ही अक्षय का भी यही कहना है कि बॉक्स ऑफिस की सफलता उनके लिए मायने नही रखती।

अक्षय ने कहा "दबाव महूसूस होता है जब फिल्म की रिलीज का वक्त करीब आता है। लेकिन उसेक बाद अगर फिल्म सफल ना हो तो मैं दूसरी फिल्म की शूटिंग मे व्यस्त हो जाता हूं। लेकिन मैं किसी फिल्म की सफलता को भी बहुत गंभीरता से नहीं लेता क्योंकि अगर शुक्रवार आपको एक बार फिर से उसी स्थिति को फेस करना होता है। आपको नहीं पता की अगले शुक्रवार क्या होगा। जो होता है मैं उसे वैसे ही लेता हूं। सिर्फ काम करता हूं और लोगों का मनोरंजन करता हूं।"

अक्षय कुमार की 'खिलाड़ी 786' फिल्म इस हफ्ते रिलीज होने वाली है। 'खिलाड़ी 786' को लेकर भी अक्षय काफी उत्साहित हैं क्योंकि काफी समय बाद वो फिर से एक्शन हीरो के रुप में एंट्री लेने वाले हैं। उनका कहना है कि उन्होने इसलिए एक्शन फिल्में करना बंद कर दिया था क्योंकि एक पिता और पति बनने के बाद उनके सर पर बहुत सी जिम्मदारियां थीं और ऐसे में उन्होंने हल्के फुल्के कॉमेडी टाइप के किरदारों को करना पसंद किया। अक्षय ने कहा "खिलाड़ी 420 के बाद मैंने एक्शन फिल्में करनी बंद कर दी क्योंकि मेरी शादी हो गयी। मैं सिर्फ कॉमेडी और रोमांस वाली फिल्में करना चाहता था। एक पिता और पति होने के नाते आदमी को थोड़ा सेटल होकर काम करना चाहिए। अब मेरा बेटा बड़ा हो गया है तो मैं एक्शन में वापस आना चाहता हूं।"

साथ ही अक्षय अब पंजाबी फिल्मो का निर्माण करना चाहते हैं जिसपर वो अगले साल से काम शुरु करेंगे। फिल्हाल देखिये इस हफ्ते रिलीज होने जा रही फिल्म खिलाड़ी 786 में अक्षय के बिमिसाल एक्शन की एक झलक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X