बॉक्स ऑफिस पर खिलाड़ी 786 का बेहतरीन प्रदर्शन
फिल्म इंडस्ट्री के खिलाड़ी एक्टर अक्षय कुमार इस साल अपनी फिल्मों हाउसफुल 2, राउडी राठौर और ओएमजी के जरिये बॉलीवुड के हिट एक्टरों में शामिल हो गये हैं और अब 7 नवंबर को रिलीज हुई अपनी फिल्म 'खिलाड़ी 786' से तो उन्होंने शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान की फिल्मों का कड़ी टक्कर दे दी है।बॉक्स ऑफिस पर खिलाड़ी ने जोरदार शुरुआत की है और जिसका सभी को अंदाजा था फिल्म ने आमिर 30 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म तलाश का बिजनेस बहुत स्लो कर दिया है।
'खिलाड़ी 786' आज 7 दिसंबर को भारत में पूरे 2786 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया और फिल्म ने पहले ही दिन काफी अच्छी कमाई की। फिल्म को देखने के लिए टिकट काउंटर पर लंबी भीड़ देखी गयी। फिल्म को देखने के लिए सिंगल स्क्रीन्स पर कुल 75प्रतिशत से - 90 प्रतिशत लोग देखने पहुंचे और मल्टीप्लेक्स में फिल्म को देखने करीब 70-85 प्रतिशत लोग आए। सुबह से चल रहे ट्रेंड के अनुसार फिल्म ने आज के दिन ही कुल मिलाकर 16-17 करोड़ की कमाई कर ली है।

हालांकि 'खिलाड़ी 786' अक्षय की अब तक की खिलाडी़ सीरीज का मुकाबला कर पाने में असफल रही लेकिन फिर भी अक्षय कुमार के फैन्स का मानना है कि अक्षय कुमार बेहतरीन दिखे हैं। उनकी एक्टिंग कॉमेडी और एक्शन का कोई मुकाबला नहीं कर सकता। फिल्म का प्रमोशन करने में भी अक्षय कुमार ने कोई कसर नहीं छोड़ी। खासतौर पर अक्षय कुमार इस फिल्म को हिट करने में छोटी सी भी कसर नहीं छोड़ना चाहते थे। अभी भी बॉक्स ऑफिस की रिपोर्ट आनी बाकी है। लेकिन फिर भी ये फिल्म इस साल की हिट फिल्मों में शामिल तो हो ही चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











