टीवी शो खिचडी़ की फिल्म
फिल्में अब तक प्राय: किसी कहानी, किसी उपन्यास या किसी ड्रामे पर आधारित बनाई जाती रही हैं लेकिन ऐसा बहुत कम हुआ है कि जब किसी टीवी शो पर ही फिल्म बनाई जाये. लेकिन एक टीवी शो इंस्टंट खिचडी नाम के टीवी शो पर आधारित फिल्म को बनाने की तैयारी चल रही है.
यह शो स्टार वन में दिखाया जाता रहा है और काफी लोकप्रिय भी हुआ था. यह शो इस समय चैनल पर बंद हो चुका है लेकिन इस शो के निर्देशक एक्टर जे डी मजेठिया ने इस शो की विषय वस्तु पर आधारित फिल्म बनाने का निर्णय किया है. इसके लेखक आतिश कपाडिया हैं, जिन्होंने कि जोश, मन और वक्त जैसी फिल्में लिखी हैं.
जे डी मजेठिया ने कहा कि उन्होंने कभी नही सोचा था कि वे इस शो पर फिल्म बनायेंगे, वे इस शो की लोकप्रियता से चकित रह गये थे. वे अब इस पर फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं और आतिश इसका निर्देशन करेंगे. फिल्म में कोशिश की जायेगी कि उन्हीं कलाकारों को लिया जाये जो कि शो में शामिल थे, लेकिन इसके लिए वे समय दे पायेंगे कि नहीं, यह देखना भी महत्वपूर्ण रहेगा. यह एक मनोरंजन से भरपूर कामेडी फिल्म होगी. फिल्म की शूटिंग अगले साल जल्दी ही शुरु की जायेगी.
ज्ञात हो कि टीवी शो में अनंग देसाई, सुप्रिया पाठक, अमित वर्मा और राजीव मेहता जैसे कलाकार शामिल थे और फिल्म में भी इनके होने की संभावना व्यक्त की जा रही है.


Click it and Unblock the Notifications