लाइव Video में बुरी तरह रोए भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव- मुझे दूसरा सुशांत बनाना चाहती है इंडस्ट्री
भोजपुरी इंडस्ट्री का लोकप्रिय चेहरा और बिग बॅास का हिस्सा रह चुके खेसाली लाल यादव ने फेसबुक लाइव पर आकर खुद की तुलना सुशांत सिंह राजपूत से की है। भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने गुरुवार को 11 मिनट के फेसबुक लाइव के दौरान भोजपुरी इंडस्ट्री और अपनी निजी जिंदगी के भी कई खुलासे किए हैं।
साथ ही भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ हुआ उनका विवाद भी खुल कर सामने आ गया है।खेसारी ने वीडियो में अप्रत्यक्ष तौर पर सुसाइड करने की धमकी दी है। कहा है कि उनके पीछे भोजपुरी इंडस्ट्री के कुछ लोग पड़े हुए हैं। इस लाइव बातचीत के दौरान खेसारी लाल यादव रोते हुए भी दिखाई दिए।

खेसारी ने अपने खिलाफ साजिश रचाने वालों के खिलाफ आवाज उठाई है। ये कह दिया है कि इंडस्ट्री के कुछ लोग उन्हें सुशांत सिंह राजपूत बना देंगे। हालांकि इस लाइव बातचीत खेसारी ने किसी का नाम नहीं लिया है। दबी आवाज में उन्होंने काफी कुछ कहने की कोशिश की है।


Click it and Unblock the Notifications