भोजपुरी स्टार खेसारी लाल का बड़ा ऐलान!RJD के टिकट पर छेड़ी चुनावी जंग पत्नी की जगह खुद लड़ेंगे चुनाव

Khesari Lal Yadav joins politics

Khesari Lal Yadav joins politics: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अब सिनेमा की दुनिया से निकलकर राजनीति के मैदान में उतरने जा रहे हैं। लंबे समय से चल रही चर्चाओं के बाद उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है कि वे राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के टिकट पर छपरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

पत्नी की जगह खुद उतरेंगे चुनाव में

पहले कहा जा रहा था कि खेसारी लाल अपनी पत्नी चंदा देवी को चुनाव में उतारना चाहते थे, लेकिन वोटर लिस्ट में नाम न होने की वजह से यह संभव नहीं हो पाया। इसके बाद खेसारी ने खुद चुनाव लड़ने का फैसला लिया और अब वे सीधे जनता के बीच अपनी किस्मत आजमाएंगे।

सोशल मीडिया पर किया ऐलान

खेसारी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 'मैं आप सबका बेटा और भाई खेसारी लाल यादव, इस बार छपरा विधानसभा से चुनाव लड़ रहा हूं।' उन्होंने खुद को एक नेता नहीं, बल्कि जनता का बेटा, खेत-खलिहान का लाल और हर वर्ग की आवाज बताया। उनके इस संदेश से साफ झलकता है कि वे खुद को जनता के बीच से उठे एक जमीनी नेता के रूप में पेश कर रहे हैं।

RJD की विचारधारा से जुड़ा नाता

खेसारी ने अपने संदेश में लालू प्रसाद यादव के संघर्ष और तेजस्वी यादव के नेतृत्व की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि RJD की विचारधारा ही उनका मार्गदर्शन करने वाली रोशनी है। इससे यह भी जाहिर होता है कि वे पार्टी और लालू परिवार के साथ पूरी तरह खड़े हैं।

युवाओं और किसानों का सपोर्ट

खेसारी की लोकप्रियता बिहार के युवा वर्ग और ग्रामीण इलाकों में काफी मजबूत है। यही वजह है कि RJD को उम्मीद है कि उनकी एंट्री पार्टी के लिए बड़ा फायदा लेकर आएगी। उनकी 'खेत-खलिहान के लाल' वाली छवि पार्टी के ट्रेडिशनल वोट बैंक को मजबूती दे सकती है। साथ ही, यादव समुदाय से उनका ताल्लुक RJD के MY (मुस्लिम-यादव) समीकरण को और मजबूत करेगा।

छपरा में दिलचस्प मुकाबला

छपरा सीट पर अब खेसारी का सामना BJP और जनसुराज पार्टी के उम्मीदवारों से होगा। यह सीट 2010 से BJP के कब्जे में रही है। ऐसे में खेसारी की एंट्री से अब यह चुनाव 'स्टार बनाम स्थानीय नेता' के रूप में बेहद रोचक हो गया है।

राजनीति में नई शुरुआत

खेसारी का राजनीति में उतरना सिर्फ एक सीट का मामला नहीं, बल्कि यह सारण इलाके में RJD के लिए नए माहौल की शुरुआत हो सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि पर्दे पर लोगों के दिल जीतने वाले खेसारी लाल यादव क्या राजनीति के मैदान में भी उतना ही कमाल दिखा पाते हैं या नहीं।

Read more about: khesari lal yadav
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X