Khel Khel Mein Akshay Kumar: कॉमेडी कमबैक के लिए तैयार हैं अक्षय कुमार, दो हीरोइनों की स्टारकास्ट फाईनल

Khel Khel Mein Akshay Kumar

Khel Khel Mein Akshay Kumar Comedy Comeback: अक्षय कुमार [Akshay Kumar], हेरा फेरी 3 [Hera Pheri 3] तो छोड़ चुके हैं लेकिन कॉमेडी फिल्मों की ओर उनका रूख जो बदला था वो अभी भी बरकरार है। अक्षय कुमार ने एक नई कॉमेडी फिल्म फाईनल कर ली है जिसका नाम है खेल खेल में। ये फिल्म डायरेक्ट करेंगे मुदस्सर अज़ीज़ और इस फिल्म की स्टारकास्ट भी फाईनल हो चुकी है।

खेल खेल में नाम की इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ दिखाई देंगी दो हीरोइनें - तापसी पन्नू और वाणी कपूर। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में पंजाबी स्टार एमी विर्क की भी एंट्री हो चुकी है। फिल्म जल्दी ही फ्लोर पर जाएगी। ये फिल्म अक्षय कुमार को तीन साल पहले ऑफर की गई थी।

मुदस्सर अज़ीज़ फिलहाल अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह के साथ एक कॉमेडी फिल्म में व्यस्त हैं। इसके बाद वो अक्षय कुमार की फिल्म पर काम शुरू करेंगे। मुदस्सर अज़ीज़ ने अपना फिल्म डेब्यू किया था अभय देओल, डायना पेंटी और अली फ़ज़ल स्टारर फिल्म हैप्पी भाग जाएगी के साथ।

बेहद खराब बीता है साल

बेहद खराब बीता है साल

गौरतलब है कि साल 2022 अक्षय कुमार के लिए किसी बुरे सपने जैसा बीता है। एक तरफ उनकी पहली होली रिलीज़ बच्चन पांडे ने बॉक्स ऑफिस पर पानी तक नहीं मांगा तो दूसरी तरफ उनकी अति महत्त्वाकांक्षी फिल्म सम्राट पृथ्वीराज, उनके करियर की सबसे बड़ी महाफ्लॉप बनकर उभरी। आनंद एल राय के साथ रक्षा बंधन के लिए अक्षय कुमार को केवल ताने सुनने पड़े तो दिवाली पर रिलीज़ हुआ राम सेतु, कब आई और कब चली गई किसी को पता ही नहीं चला।

कॉमेडी की ओर करना था रूख

कॉमेडी की ओर करना था रूख

अक्षय कुमार ने सम्राट पृथ्वीराज की शूटिंग के दौरान, अपने डायरेक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी से कहा था कि मैं इस फिल्म के साथ बहुत बड़ा रिस्क ले रहा हूं। अगर दर्शकों ने मुझे नकार दिया तो मैं वही राउडी राठौर और हाउसफुल जैसी फिल्में करूंगा जिसमें दर्शक मुझे पसंद करते हैं। और इस साल चार फिल्में फ्लॉप होने के बाद अक्षय कुमार ने वही किया जो उन्होंने तय किया था। कॉमेडी फिल्मों की ओर रूख। अक्षय कुमार ने अपने करियर की दिशा पलटने की ठानी।

तीन तीन फिल्मों के ऑफऱ

तीन तीन फिल्मों के ऑफऱ

जब अक्षय कुमार ने कॉमेडी की ओऱ वापसी का मन बनाया तो फिरोज़ नाडियाडवाला ने उन्हें एक पैकेज वाली डील दी। तीन फिल्मों की। ये तीन फिल्में थीं हेरा फेरी 3, आवारा पागल दिवाना 2 और वेलकम 3। तीनों ही फिल्मों में अक्षय कुमार ने ब्लॉकबस्टर परफॉर्मेंस दी थी। इन तीनों ही फिल्मों के सीक्वल काफी लंबे समय से अटके थे। इसलिए कॉमेडी से वापसी करने का मन बनाने के बाद, फिरोज़ नाडिया़वाला ने अक्षय कुमार को ये तीन ऑफर दिए। लेकिन जैसे ही अक्षय ने हेरा फेरी 3 रिजेक्ट कर दी, वैसे ही बाकी दोनों फिल्में भी कैंसिल कर दी गईं।

हेरा फेरी ने बदली थी किस्मत

हेरा फेरी ने बदली थी किस्मत

हेरा फेरी में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी ने कॉमेडी की दुनिया में तहलका कर दिया था। 2000 में रिलीज़ हुई हेरा फेरी के साथ ही अक्षय कुमार की बॉक्स ऑफिस किस्मत भी बदल गई थी। हेरा फेरी में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी ने कॉमेडी की दुनिया में तहलका कर दिया था। 2000 में रिलीज़ हुई हेरा फेरी के साथ ही अक्षय कुमार की बॉक्स ऑफिस किस्मत भी बदल गई थी।

कॉमेडी फ्लेवर में सुपरहिट हुए थे अक्षय

कॉमेडी फ्लेवर में सुपरहिट हुए थे अक्षय

हेरा फेरी के हिट होने के बाद कॉमेडी, अक्षय कुमार का फ्लेवर बन गया था। 2002 में आई फिल्म आवारा पागल दीवाना एक मल्टीस्टारर फिल्म थी लेकिन इसके केंद्र में थे अक्षय कुमार। 13 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 27 करोड़ की कमाई की थी और ये बॉक्स ऑफिस पर एक स्लीपर हिट थी। इसके बाद वेलकम, अक्षय कुमार के करियर की पहली ब्लॉकबस्टर थी। इस फिल्म में भी अक्षय कुमार और परेश रावल ने एक साथ कॉमेडी की बरसात की थी। 2007 में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 122 करोड़ की कमाई की थी।

हाउसफुल 5 की कर रहे तैयारी

हाउसफुल 5 की कर रहे तैयारी

अब अक्षय कुमार जब अपनी तीन सुपरहिट कॉमेडी फिल्मों के सीक्वल छोड़ चुके हैं तो उनके पास सहारा बचा था हाउसफुल 5 का। लेकिन इस फिल्म की तैयारी में अभी काफी समय है। ऐसे में अक्षय कुमार 2023 में अपने कॉमेडी कमबैक की तैयारी कर रहे हैं मुदस्सर अज़ीज़ की फिल्म खेल खेल में के साथ। हालांकि, इस फिल्म का इसी नाम की पुरानी फिल्म जिसमें ऋषि कपूर - नीतू कपूर मुख्य भूमिका में थे, उससे कोई लेना देना नहीं है। बात करें स्टारकास्ट की तो अक्षय कुमार और वाणी कपूर की जोड़ी पहले बेल बॉटम में साथ देखी जा चुकी है वहीं तापसी पन्नू और अक्षय कुमार जोड़ी के तौर पर ना सही लेकिन साथ में तीन फिल्मों में काम कर चुके हैं - बेबी, नाम शबाना और मिशन मंगल।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X