खतरों के खिलाड़ी 11 का दर्दनाक PROMO: रोहित शेट्टी ने दिया अर्जुन बिजलानी को बिजली का तेज झटका

खतरों के खिलाड़ी 11 अपने नए सीजन के साथ पूरी तरह से धमाल करने के लिए तैयार है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे इस बार नए सीजन का हिस्सा बने हैं। हाल ही में इसका नया प्रोमो सामने आया है जो ये बता रहा है कि इस बार खतरे का लेवल रोहित शेट्टी पहले से अधिक बढ़ाकर लेकर आने वाले हैं।

फिलहाल इन दिनों दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में शो की शूटिंग चल रही है। शो का नया प्रोमो लांच किया गया है। जहां पर टीवी के स्टार अर्जुन बिजलानी और रोहित शेट्टी एक साथ नजर आ रहे हैं। प्रोमो से साफ पता चलता है कि हर सीजन की तरह इस बार भी एंटरटेनमेंट का पूरा डोज लेकर आ रहा है, खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन। खतरनाक स्टंट के साथ कंटेस्टेंट मजाक भी जारी रख रहे हैं।

Khatron Ke Khiladi

नए प्रोमो के अनुसार अर्जुन बिजलानी ऊंचाई पर बने एक पुल पर खड़े हैं जो कि मेटल का बना हुआ है। पुल पर चलते हुए कई बार अर्जुन बिजलानी को बिजली का झटका लगता है। अर्जुन जोर से चिल्लाने लगते हैं। इतना ही नहीं वह खुद को दर्द को अनदेखा करने के लिए श्रीदेवी के हवा-हवाई सांग को मजेदार तरीके से भी गाते हैं। अर्जुन कहते हैं कि बिजलानी गिराने मैं हूं आई, कहने हैं मुझको बिजलानी-बिजलानी।

इसके बार वो रोहित शेट्टी को कहते हैं कि मेरा बारबिक्यू हो रहा है, सर। रोहित शेट्टी ये सब देखकर वहां खड़े होकर हंसने लगते हैं। रोहित शेट्टी कहते हैं कि बिजली के झटकों ने याद दिला दी इन्हें इनकी नानी। ये हैं हमारे अर्जुन बिजलानी। ये है डर और डर का बैटल ग्राउंड। वेलकम टू केपटाउन।

बता दें कि इस बार ये शो जुलाई से टेलीकास्ट किया जा सकता है। अर्जुन बिजलानी के साथ इस बार विशाल आदित्य सिंह, श्वेता तिवारी, निक्की तंबोली, दिव्यांका त्रिपाठी, वरुण सूद,आस्था गिल, सना मकबूल खानस अभिनव शुक्ला, राहुल वैद्य, सौरभ राज जैन और अनुष्का सेन बतौर कंटेस्टेंट डर का खेल खेलते हुए दिखाई देंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X