'खाप' के सच से डर गया है 'खाप'

जबकि फिल्मकार अजय सिन्हा ने कहा है कि फिल्म में किसी समुदाय को टार्गेट नहीं किया गया है बस हमने इस फिल्म के जरिये एक मुद्दे को दिखाने की कोशिश की है। उन्होंने खुद कहा है कि वो इस फिल्म को पहले हरियाणा राज्य की कुछ पार्टियों को दिखाना चाहते हैं। अगर उन लोगो को कोई एतराज नहीं होता है तो फिल्म के प्रदर्शन को रोकना नही चाहिए, हमने अपनी फिल्म में सत्यता दिखाने की कोशिश की है, इसलिए इसे लोगों तक पहुंचना बहुत जरूरी है।
गौरतलब है कि फिल्म 'खाप- ए-स्टोरी ऑफ ऑनर किलिंग' में हरियाणा में पिछले साल हुई हत्याओं और खाप के तुगलकी फरमानों को दिखाया गया है। फिल्म में यूविका चौधरी और ओमपुरी जैसे लोगों ने अभिनय किया है।


Click it and Unblock the Notifications











