खाप के डर से 'खाप' की सीटें हाउसफुल

Khap
अजय सिन्हा निर्देशित फिल्म खाप-ए स्टोरी ऑफ ऑनर किलिंग आज देश भर के सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। लेकिन हरियाणा में इस फिल्म को लेकर खासा विरोध चल रहा है। बस चुनिंदा पिक्चर हॉल में लगी ये फिल्म वहां पहला शो भी चला पायेगी ये कहा पाना काफी मुश्किल है, वजह है खाप पंचायत का बेहद ही कड़ा रूख।

लेकिन इस लो बजट की फिल्म के विरोध ने देश भर के सिनेमाघरों की सीटों को जरूर पहले शो के लिए हाउसफुल कर दिया है। लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर खाप पंचायत इस फिल्म के प्रदर्शन को क्यों रोक रही है? जो आंकड़े दिखायी दे रहे हैं उससे तो यही लगता है कि इस फिल्म की ओपनिंग काफी अच्छी होने वाली है।

हालांकि फिल्म में काफी मंझे हुए वरिष्ठ कलाकार हैं लेकिन वो सभी टिकट विंडो पर लाइन नहीं लगवाते हैं। ऐसे में खाप का विरोध जहां अजय सिन्हा के लिए थोड़ा सा परेशानी भरा है वहीं इस विरोध से जागी लोगों में जिज्ञासा ने उनके चेहरे पर मुस्कान ला दी है। खैर देखना दिलचस्प होगा कि अजय सिन्हा की ये मुस्कान कितने समय तक कायम रहती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X