बॉलीवुड के खानों की चहेती हैं रानी मुखर्जी!
रानी ने कहा मुझे किसी भी खान से कोई इश्यू नहीं है बल्कि तीनों खानों से मैने बहुत कुछ सीखा ही है। शाहरुख और आमिर ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। शाहरुख हमेशा ही बहुत सपोर्टिव रहे हैं और एक को-स्टार के तौर पर उन्होने हमेशा मुझे सिखाया कि बेहतर काम कैसे किया जाए। आमिर तो मेरे लिए टीचर की तरह रहे हैं। जब मैने अपना करियर शुरु किया था तब उन्होंने मेरा हाथ पकड़कर मुझे सिखाया था कि किस तरह एक्टिंग की सीढ़ी चढ़नी चाहिए। मैं उनके साथ तलाश फिल्म भी कर रही हूं और अभी भी मुझे लगता है कि मुझे अभी और भी बहुत सीखना है उनसे।
रान ने आगे कहा "सलमान खान मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। तीनो खानों के साथ मैं बहुत अच्छी और अलग बोंडिग है। और मुझे पता है कि सभी खान मुझे बहुत पसंद करते हैं।"
रानी मुखर्जी ने इससे पहले आमिर के साथ गुलाम फिल्म में काम किया था। उस फिल्म से लेकर अब तक आमिर और रानी के करियर ने बहुत उतार चढ़ाव देखे हैं। दोनों अब काफी परिपक्व और सुलझे हुए किरदार निभाते हैं। सलमान खान के साथ रानी ने चोरी चोरी चुपके चुपके फिल्म की थी और शाहरुख के साथ तो रानी की जोड़ी बॉलीवुड की हिट जोड़ियों में से एक है। कुछ कुछ होता है, चलते चलते जैसी हिट फिल्मों में दोनों ने काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications












