..................... Khanna is back home says wife Dimple Kapadia.'काका' राजेश खन्ना को मिली अस्पताल से छुट्टी - Hindi Filmibeat

'काका' राजेश खन्ना को मिली अस्पताल से छुट्टी

Rajesh Khanna
23 जुलाई को मुम्बई के अस्पताल में भर्ती हुए बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना आज 8 जुलाई को अस्पताल से वापस घर आ गए हैं। उनकी पत्नी डिंपल कपाड़िया ने कहा "खन्ना घर आ गए हैं। कल ही वो डिस्चार्ज हुए हैं। अब वो बिल्कुल ठीक है।"

ज्ञात हो कि पिछले महीने की 23 तारीख को राजेश खन्ना के लीवर में परेशानी के चलते मुम्बई के लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया था और उनकी खराब तबियत के चलते उनकी पत्नी डिंपल और बेटी ट्विंकल खन्ना साथ ही उनके दामाद अक्षय कुमार उनके साथ ही थे।

राजेश खन्ना की तबियत पिछले दो महीनों से खराब थी और लीवर में खराबी के चलते कई दिनों से उन्होने खाना भी छोड़ रखा था। 23 तारीख की रात को तबियत काफी खराब हो जाने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। राजेश खन्ना ने हाल ही में एक टेलीवीजन का विज्ञापन भी किया था और खबर आई थी कि इन पैसों से उन्होने अपनी बेटी रिंकी खन्ना को बीएमडब्लू कार भी दिलाई थी।

इस साल के अप्रेल माह में खराब कमजोरी के चलते राजेश खन्ना को अस्पताल में भर्ती किया गया था लेकिन भर्ती होने के तीन चार दिनों बाद ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। इस बार उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही थी। सुबह अस्पताल से आते वक्त उनकी पत्नी डिंपल और बेटी रिंकी खन्ना उनके साथ थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X