'खानदानी शफाखाना' TRAILER: सोनाक्षी सिन्हा की 'सेक्स क्लीनिक' और कॉमेडी का ओवरडोज़
सोनाक्षी सिन्हा, बादशाह और वरूण शर्मा स्टारर फिल्म 'खानदानी शफाखाना' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस कॉमेडी ड्रामा में सोनाक्षी एक सेक्स क्लीनिक में काम करती दिख रही हैं, जो कि उनके मामाजी का है। वहीं, साथ में हैं वरुण शर्मा और बादशाह, जो कि इस क्लीनिक के जरीए सोनाक्षी के साथ लोगों के दिमाग से सेक्स संबंधी परेशानियों को लेकर झिझक को दूर करने की कोशिश करते हैं।

बेबी का किरदार निभा रही सोनाक्षी पंजाब के होशियारपुर में स्थित एक सेक्स क्लीनिक में काम करती है, जो उसे अपने मामाजी के मरने के बाद विरासत के तौर पर मिली है। बेबी को जल्द ही समझ आ जाता है कि इस क्लीनिक के जरीए वह लोगों की मदद कर सकती है। लेकिन वह देखती है कि लोग सेक्स संबंधी परेशानियों पर बात भी करने से झिझकते हैं। लिहाजा, इसके लिए वह स्टार रैपर गबरु से मदद लेती है।
यहां देंखे फिल्म का ट्रेलर-
निर्देशक शिल्पी दासगुप्ता की यह फिल्म अपने पोस्टर से ही काफी सुर्खियां बटोर चुकी है। विकी डोनर और शुभ मंगल सावधान जैसी फिल्मों की सफलता के बाद उम्मीद कर सकते हैं कि इस फिल्म में कुछ अलग देखने को मिलेगा और दर्शक इसे पसंद करेंगे। फिल्म को प्रोड्यूस किया है भूषण कुमार ने। 'खानदानी शफाखाना' 26 जुलाई को रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











