Rate List: खान सर के अस्पताल में इतना सस्ता है इलाज, ECG ब्लड टेस्ट X Ray से लेकर फुल बॉडी चेकअप की रेट लिस्ट
Khan Sir Hospital: खान सर जो कि अपनी नेक दिली को लेकर छाए रहते हैं। अब वो अपने अस्पताल को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। एजूकेशन की फील्ड से शुरुआत करने वाले खान सर आज घर-घर में जाना पहचाना नाम बन गए हैं। एजूकेशन के बाद अब खान सर हेल्थ सेक्टर में ऐसा कदम उठा रहे हैं कि अब किसी के लिए भी महंगा इलाज कराना मुश्किल नहीं रह जाएगा।

आज के समय में इलाज बहुत महंगा हो गया है। ऐसे में अगर कोई कहे कि प्राइवेट अस्पताल में बहुत कम पैसों में इलाज होगा, तो यकीन करना मुश्किल लगता है। लेकिन पटना के खान सर ने इसे सच कर दिखाया है।
खान सर गरीब और मिडिल क्लास लोगों के लिए पांच सस्ते अस्पताल खोलने जा रहे हैं। इन अस्पतालों में ब्लड टेस्ट सिर्फ ₹7 में, ईसीजी ₹25 में, एक्स-रे ₹35 में और पूरे शरीर की जांच ₹1000 में होगी।
खान सर का कहना है कि इलाज कोई शौक नहीं, मजबूरी होती है। जो इंसान जिंदगी और मौत से जूझ रहा हो, उससे पैसा कमाना गलत है। इसी सोच के साथ वह अस्पताल खोल रहे हैं।
उन्होंने बताया कि महंगे अस्पतालों के खर्च से आम आदमी कर्ज में डूब जाता है। गहने गिरवी रखने पड़ते हैं, जमीन तक बेचनी पड़ जाती है। वह चाहते हैं कि गरीबों को भी अच्छी और सम्मानजनक इलाज की सुविधा मिले।
खान सर शिक्षा के बाद अब स्वास्थ्य के क्षेत्र में इसलिए आए, क्योंकि जैसे पढ़ाई अमीर-गरीब में बंटी है, वैसे ही इलाज भी बंटा हुआ है। वह दोनों में बराबरी लाना चाहते हैं।
खरमास के बाद ये अस्पताल शुरू होंगे। खास बात यह है कि इलाज और जांच की कीमत तय करने में उनकी मां भी मदद करती हैं, ताकि रेट और कम रखा जा सके। कुल मिलाकर, खान सर की यह पहल गरीबों के लिए एक बड़ी राहत बनने जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications











