..................... Khan Sir angry on Election Commission on CCTV Footage, said is it Polling booth or OYO Hotel? - Hindi Filmibeat

पोलिंग बूथ है या OYO होटल? चुनाव आयोग पर भड़के पटना वाले खान सर, वीडियो ने सामने आकर काटा बवाल!

Khan Sir

Khan Sir Election Commission- चुनाव आयोग को लेकर जब से राहुल गांधी ने कई आरोप लगाए हैं वो कटघरे में है। एक पक्ष का मानना है कि चुनाव आयोग ने वोट चोरी करवाई है। राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉंफ्रेंस करते हुए कई गंभीर आरोप इलेक्शन कमीशन पर लगाए थे लेकिन इसका किसी तरह से संतुष्ट करने वाला जवाब नहीं मिला है।

इस बीच खान सर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इसमें वो चुनाव आयोग के एक बयान को लेकर बात कर रहे हैं। खान सर ने कटाक्ष करते हुए चुनाव आयोग को आड़े हाथ लिया है।

बता दें कि राहुल गांधी ने पोलिंग बूथ के सीसीटीवी फुटेज मांगे थे लेकिन चुनाव आयोग ने ये कहकर टाल दिया कि वो किसी की बहन बेटी के वीडियो कैसे उपलब्ध करवा सकते हैं। इसी को लेकर खान सर भड़के हैं।

पोलिंग बूथ है या OYO?

खान सर क्लास ले रहे थे और उन्होने इस बयान पर कहा, ''चुनाव आयोग से मांगा गया सीसीटीवी फुटेज तो कह रहा है, हम अपनी माताओं और बहनों का वोट डालते हुए फुटेज दे सकते हैं? ए भइया.. वो पोलिंग बूथ है या ओयो होटल है। चुनाव आयोग का कहना है कि कई साल लग जाएंगे इसको देखने में। अजब हाल है, चुनाव आयोग के अध्यक्ष महोदय क्लास 9 में पढ़ाया जाता है कि 10 मजदूर मिलकर किसी काम को 15 दिन में करते हैं तो 20 मजदूर मिलकर किसी काम को कितने दिन में करेंगे। अरे भाई सीसीटीवी लंबा है तो ज्यादा लोग मिलकर देख लेंगे। गजब बात है। भाई तुम एक महीने में चुनाव करवा लिया और उसी चुनाव को फोटो देखने में हमें 9 साल लग जाएगा। गजब टोपीबाज आदमी है यार।''

खान सर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि खान सर अक्सर हर मुद्दे पर बात करते हैं और इस वक्त बिहार चुनाव को लेकर चर्चा है। खान सर के कई वीडियो सामने आते रहते हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..

Video Link- https://www.instagram.com/reel/DNz93r4ZIzk/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X