कौन है खान नंबर वन!

शाहरुख की फिल्में
शाहरुख की फिल्म डॉन 2 की समीक्षकों ने तो तारीफ की ही है। दर्शकों को भी ये फिल्म पसंद आ रही है। इनकी पिछली पांच फिल्मों के बिजनेस के सवाल पर सबसे पहले बात शाहरुख की करते हैं। डॉन 2 से पहले शाहरुख की फिल्म रॉ वन रिलीज हुई थी।
रॉ वन ने करीब दो सौ करोड़ का कलेक्शन किया पर इस फिल्म का बजट ही 150 करोड़ था इसलिए इसे सुपरहिट नहीं कही जा सकता। शाहरुख की फिल्म माय नेम इज खान ने करीब 97 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था और ये फिल्म हिट रही थी।
अब नजर डालते हैं सलमान खान फिल्मों पर
सलमान की पिछली फिल्म बॉडीगार्ड ने करीब 229 करोड़ का कलेक्शन किया और फिल्म आल टाइम ब्लॉकबस्टर रही।
इसी साल आई सलमान की फिल्म रेडी ने भी 182 करोड़ का कलेक्शन किया और ये फिल्म भी सुपरहिट रही, इन फिल्मों के चलते सलमान का बॉलीवुड में डंका बज रहा है।
बॉलीवुड के ये दोनों खान अपने आप में खास हैं। किसी के स्टाइल के लोग दीवाने हैं, तो किसी का अंदाज लोगों के दिलों को छू जाता है, कभी कोई किसी की पसंद बन जाता है तो कोई किसी फिल्म के चलते दर्शकों के दिल तक नहीं पहुंच पाता है।


Click it and Unblock the Notifications











