#Dhamaka: ट्रेलर के साथ एलान...2017 में आमिर - शाहरूख - सलमान
अब इससे पहले कि आपके दिल की धड़कनें रूक जाएं पूरी बात पढ़ लीजिए। सलमान खान ने आज अपने फेसबुक पेज पर एक ट्रेलर शेयर किया है। और ये फिल्म रिलीज़ होगी 2017।
फिल्म में एक साथ नज़र आएंगे - आमिर खान, शाहरूख खान और सलमान खान लेकिन....ओरिजिनल नहीं, डुप्लिकेट। दरअसल, तीनों खान के डुप्लिकेट राजू रईकवार, सागर पांडे और देवाशीष घोष इस फिल्म में नज़र आएंगे। फिल्म का नाम है सलमान आमिर शाहरूख।

फिल्म का पोस्टर भी हाल ही में रिलीज़ किया गया जहां शाहरूख के डुप्लिकेट राजू रईकवार, सलमान के डुप्लिकेट सागर पांडे और आमिर के डुप्लिकेट देवाशीष घोष नज़र आ रहे हैं।
["वाकई स्टार हैं तो Booking छोड़ कर दिखाएं आमिर - सलमान - शाहरूख"]
फिल्म की कहानी है एक मां फरहीन खान जो तीनों सुपरस्टार के साथ फिल्म बनाने के सपने देखती रहती है और फिर तीन बच्चों को जन्म देती है जो आमिर - सलमान - शाहरूख जैसे दिखने लगते हैं।
[#Stardom: "शाहरूख - सलमान हमेशा सुलतान बने रहना चाहते हैं !"]
फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए सलमान खान ने कहा कि तीनों जूनियर खान, ज़्यादा झगड़ा मत करना। और अगर झगड़ा हो भी जाए तो आपस में ही सुलझा लेना। फिल्म का ट्रेलर देखिए यहां
ये तो हो गई डुप्लिकेट की बात। लेकिन अब करते हैं असली खान फिल्म की बात। शाहरूख खान ने तो कई ऑप्शन भी रख दिए कि फिल्म कैसी बन सकती है।
हालांकि शाहरूख का भी साफ मानना है कि ये फिल्म थोड़ी मुश्किल होगी लेकिन फिर भी फिल्म के लिए शाहरूख खान के पास कई ऑप्शन है। जानिए तीन खान की इस फिल्म के लिए शाहरूख की प्लानिंग -
तीनों का रोल
शाहरूख का मानना है कि आज कल दो हीरो वाली फिल्में मुश्किल है क्योंकि दोनों समझते हैं कि दोनों स्टार्स हैं तो हम तीनों तो सुपरस्टार्स हैं - इसलिए बराबर रोल!
सबका मेन लीड
तीनों का रोल मेन लीड होना चाहिए। ना किसी का ज़्यादा ना किसी का कम और ऐसा मुमकिन है क्योंकि तीनों का एक्टिंग स्टाईल अलग है।
तीनों के लिए लिखना
शाहरूख ने उदाहरण भी दिया कि अगर उन्हें वरूण, रणबीर और रणवीर को लेकर फिल्म बनाते हैं तो थोड़ा मुश्किल है क्योंकि तीनों के लिए उतना खास रोल चाहिए।
तीन हीरोइनें
अब तीन खान हैं तो फिल्म में तीन हीरोइनें भी चाहिए। वो भी सुपरस्टार जो तीनों KHANS के साथ परफेक्ट लगें।
तीन विलेन
शाहरूख की डिमांड यहीं खत्म नहीं होती, उन्हें तीन विलेन भी चाहिए। तीनों हीरो एक ही विलेन को मारेंगे तो मज़ा नहीं आएगा।
सलमान ने कहा लड़ेंगे
सलमान खान के बारे में शाहरूख ने बताया कि उनका मानना है कि अगर ऐसी फिल्म बनेगी तो तीनों लड़ते रह जाएंगे और सलमान के पास लड़ने की वजह है।
दिमाग और दिल
सलमान की मानें तो एक फिल्म में ज़्यादा दिमाग लगाने लगा, दूसरा सेट पर लेट आएगा और तीसरा जल्दी से काम निपटाना चाहेगा। मतलब कि लड़ाई होनी ही है।
आमिर ने कहा Not Possible
आमिर ने माना कि ऐसी कोई फिल्म बन ही नहीं पाएगी क्योंकि तीनों खान को साइन करने का बजट किसी प्रोड्यूसर के पास नहीं होगा।
तीनों ही सुपरस्टार
शाहरूख की मानें तो ऐसी किसी फिल्म को ज़बर्दस्ती नहीं बनाया जा सकता और अगर ऐसा होता है तो वो सिनेमा के लिए अच्छा नहीं।
ज़रूर करेंगे फिल्म
शाहरूख की मानें तो तीनों के पास बहुत काम है। अगर किसी डायरेक्टर के पास ये सारी शर्तें मानने का समय है तो वो ज़रूर ये फिल्म करेंगे। वैसे जानिए कि 21 साल पहले क्या कर रहे थे स्टार्स--->[सलमान सुपरस्टार, हीरोइन बिन शाहरूख, और अजय थे सुपरस्टार!]


Click it and Unblock the Notifications











