Opps..इस एक्ट्रेस ने डाइरेक्टर से कहा, मैं कोई पोर्न स्टार नहीं हूं

भट्ट कैंप की फिल्म 'खमोशियां' से बॉलीवुड करियर की शुरूआत करने वाली एक्ट्रेस सपना पब्बी का कहना है कि वह कोई पोर्न स्टार नहीं है। गौरतलब है कि, फिल्म में जमकर बोल्ड सीन देने के बाद सपना काफी पॉपुलर हो रही हैं। अब जब हॉट सीन दिये हैं तो हॉट भी कहलाने से परहेज नहीं होना चाहिए, लेकिन सपना यह सब सुनकर थोड़ा बोर हो गई हैं। लिहाजा, अंत में उन्हें सबके सामने आकर कहना ही पड़ा कि 'मैं कोई पोर्न स्टार नहीं हूं।'

बोल्ड सीन से अपने फैंस के दिलों पर राज करने वाली यह एक्ट्रेस अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। लेकिन आपको बता दें, 'खामोशियां' में कुछ सीन्स को लेकर सपना को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। फिल्म की स्क्रिप्ट सुनते समय बोल्ड सीन को ओके कहने वाली सपना को जब सीन की शूटिंग करनी थी तो उन्हें परेशानी होने लगी। सपना इंटिमेट सीन के दौरान अनकंर्फटेबल लगीं।

सपना को को-स्टार्स गुरमीत और अली के साथ बेड सीन करना था, जिसके लिए उन्होंने मना कर दिया। उन्होंने कहा कि 'मैं कोई पोर्न स्टार नहीं हूं।' हालांकि स्क्रिप्ट सुनते समय इस बोल्ड सीन को उन्होंने ओके कहा था। वहीं, इस सीन के लिए विक्रम भट्ट ने भी सपना को समझाने की कोशिश की, लेकिन सपना नहीं मानी। माना जा रहा है कि उसके बाद से सपना और विक्रम के बीच कड़वाहट आ गई है।

भट्ट कैंप हमेशा नए चेहरों को दर्शकों के सामने लाने का काम करते हैं। मल्लिका शेरावत, कंगना रनौत समेत कितनी ही एक्ट्रेस ने भट्ट कैंप से अपने करियर की शुरूआत की है। लिहाजा, अब बारी है सपना पब्बी की। भट्ट कैंप की इस इरोटिक थ्रिलर फिल्म में सपना पब्बी के साथ गुरमीत चौधरी और अली फजल मुख्य किरदारों में हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X