माधुरी दीक्षित का नाम लेकर सुभाष घई ने संजय दत्त को चिढ़ाया, शर्म से पानी पानी हो गया खलनायक!

खलनायक ने 30 साल पूरे किए हैं और इस मौके पर सभी सितारे और मेकर्स ने इसको सेलिब्रेट किया है। हालांकि इस दौरान खलनायक की पूरी टीम पहुंची लेकिन माधुरी दीक्षित वहां नहीं थीं। दरअसल 1993 में रिलीज हुई इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग सोमवार को रखी गई थी।
इस दौरान संजय दत्त, सुभाष घई, जैकी श्रॉफ, अलका याग्निक और इला अरुण समेत कई लोग मौजूद थे। इस फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था और इसके गाने भी काफी सुपरहिट हुए थे। इवेंट के दौरान सुभाष घई मस्ती में दिखा और कुछ ऐसा कह डाला जो कुछ आपको काफी मजेदार लगेगा।
दरअसल इस दौरान वो संजय दत्त को चिढ़ाते हुए नजर आए थे। सुभाष गई ने माधुरी दीक्षित का नाम लेकर संजय दत्त को चिढ़ाया तो वो शर्मिंदा हो गए। संजय की चुटकी लेते हुए, सुभाष ने कहा था कि, "संजय दत्त बोलता था, ये पिक्चर बहुत दूर तक जाएगी पर देखता था माधुरी की तरफ।'' इसके बाद संजय दत्त शर्मिंदा हो गए।
इसके अलावा सुभाष घई से पूछा गया था कि वो ये जानते थे क्या कि फिल्म इतनी बड़ी हिट होगी? इसको लेकर फिल्ममेकर ने कहा, "मैं हमेशा काफी आश्वस्त था लेकिन एक निर्देशक के रूप में आपके पास घबराहट के क्षण भी होते हैं। लेकिन संजू फिल्म को लेकर मुझसे ज्यादा आश्वस्त थे।"
माधुरी से जुड़ता था नाम
ये वौ दौर था जब संजय दत्त का नाम माधुरी दीक्षित से जुड़ता था और ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों डेट कर रहे हैँ। हालांकि इसके बाद संजय दत्त कई मामलों में फंस गए और दोनों के बीच दूरियां आ गईँ। कई सालों के बाद दोनों को फिल्म कलंक में देखा गया था और लोगों को ये जोड़ी पसंद आई थी।


Click it and Unblock the Notifications