Khalnayak 2- गदर 2 के बवाल के बाद संजय दत्त फिर से बनेंगे खलनायक? सुभाष घई का ऐलान..

Subhas Ghai on Khalnayak 2- Gadar 2 ने जिस तरह रिलीज होने के बाद सनी देओल के खत्म करियर में जैसी जान फूंकी वो सबको पता है। सनी देओल जो लंबे समय से किसी सफल फिल्म का हिस्सा नहीं बने थे वो अचानक बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रहे हैं।
इस बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है और ये सच हुई तो संजय दत्त का करियर भी दोबारा से टॉप पर जा सकता है। जी हां, खबरें हैं कि संजय दत्त खलनायक 2 से वापसी कर सकते हैं और हाल ही में इसको लेकर सुभाष घई ने एक बड़ी बात कही है।
उन्होने खलनायक 2 को लेकर रिएक्शन दिया था। News18 की रिपोर्ट की मानें तो तो सुभाष घई ने इस फिल्म को लेकर कहा, "हमारे पास कर्मा, राम लखन, सौदागर जैसी प्रतिष्ठित फिल्में हैं, ये फिल्में आज भी प्रासंगिक हैं। अब खलनायक में अगर बल्लू बलराम स्क्रीन पर आएं तो कैसा रहेगा?
तो फिर किसी भी निर्माता को कहानी को पुनर्जीवित करने और आगे बढ़ाने के बारे में क्यों नहीं सोचना चाहिए? तो, निश्चित रूप से, खलनायक और अन्य फिल्मों पर चर्चा की जा रही है।'' सुभाष घई ने भी खुलासा किया है कि कई स्टूडियो से प्रस्ताव भी आए हैं।
हालांकि वो खलनायक 2 बनाएंगे या नहीं इसको लेकर उन्होने आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। हालांकि गदर 2 ने जिस तरह का जलवा बिखेरा है उससे फिल्ममेकर्स को उम्मीदें बढ़ीं हैं और वो अपने हिट प्रोजेक्ट्स के सीक्वल के बारे में सोचना शुरु कर चुके हैं।
सनी देओल ने हाल ही में ये भी कहा था कि गदर 3 भी आएगी, अब ये बात कितनी सच होती है ये तो समय ही बताएगा। सनी देओल ने काफी समय से किसी तरह की हिट फिल्म नहीं दी थी और इसके बाद वो छा गए हैं। बात करें खलनायक की तो संजय दत्त की तरफ से इसको लेकर अभी रिएक्शन आना बाकी है।


Click it and Unblock the Notifications











