खली की 'कुश्ती 'तैयार
डब्ल्यू डब्ल्यू ई के प्रसिद्ध रेसलर द ग्रेट खली हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने विदेशों में भारत का नाम आज जिस शिखर पर पहुँचाया है वो बहुत ही काबिले तारीफ है । खली का असली नाम वैसे तो दलीप सिंह राना है। हिंदी फ़िल्म निर्माता भी उन्हें अपनी फिल्मों में लेना चाहते हैं । फिलहाल खली 'कुश्ती' नाम की फिल्म के जरिये लोगों को अपना जलवा दिखाने आ रहे हैं। जिसका निर्देशन किया राजीव कुमार ने।
देखें: सलमान ने फिर दिखाया जलवा
ये एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें वो एक पहलवान की भूमिका निभा रहे हैं। जिसमें उनका साथ दे रहे हैं कॉमेडी के बादशाह राजपाल यादव। इसके अलावा वो एक और हिंदी फिल्म जिसका नाम 'रामा -द सैवियर ' हैं जो कि एक बच्चों की फिल्म है। जो बच्चों के साथ हिप हॉप डांस भी किया है । अब देखना होगा कि देश का परचम लहराने वाले पहलवान खली बॉलीवुड में क्या कमाल दिखाते हैं। वैसे हमारी ओर से उनके सुनहरे भविष्य की बहुत बहुत शुभकामनाएं।


Click it and Unblock the Notifications











